फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university, programme

Jammu News: जेयू में वैज्ञानिक तकनीकी आउटरीच कार्यक्रम करवाया

विज्ञापन
jammu university, programme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू विवि के डीन रिसर्च स्टडीज ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई के सहयोग से वैज्ञानिक और तकनीकी आउटरीच कार्यक्रम करवाया। ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को वीसी प्रो. उमेश राय मुख्य अतिथि रहे। प्रश्नोत्तरी के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। व्याख्यानों की एक शृंखला, इंटरेक्टिव सत्र और नाटक का भी मंचन किया गया। डीन रिसर्च स्टडीज की प्रभारी और अकादमिक मामलों की डीन प्रो. अंजू भसीन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में ऐसे सहयोगी कार्यक्रमों की जरूरत पर विचार सांझा किए। वीसी प्रो. उमेश राय ने कहा कि छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है। विभिन्न विज्ञान संकाय के करीब 170 छात्र व शोधार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर रिएक्टर आरकेबी यादव, प्रो. सत्यपॉल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रकाश अंताल भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed