{"_id":"4bee0e881e335ea8767dac5b0e190ee7","slug":"jammu-university-news-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुखदेव सिंह बने जुरसिया अध्यक्ष, पढ़ें खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुखदेव सिंह बने जुरसिया अध्यक्ष, पढ़ें खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 18 Nov 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू यूनिवर्सिटी रिसर्च स्कालर एक्सक्यूटिव एसोसिएशन (जुरसिया) का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हो गया। सुखदेव सिंह जुरसिया के अध्यक्ष चुने गए। अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे सुखदेव सिंह को 17 मत मिले।
विज्ञापन
वहीं, इसी पद के उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह को 11 एवं रवींद्र सिंह को चार मत हासिल हुए। उपाध्यक्ष के रूप में ज्योति बाला 13 मतों से विजयी रहीं, जबकि इसी पद के उम्मीदवार सोनाली जम्वाल को 12 तथा मनाली शर्मा को सात वोट मिले।
विज्ञापन
सेक्रेटरी पद के लिए सन्नी बब्बर को 15 मत मिले, जिन्हें विजयी घोषित किया गया। इसी पद के उम्मीदवार कुलबीर सिंह को 11 तथा अश्विनी कुमार को छह मत हासिल हुए। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए हुए चुनाव में मंजूर अहमद को 18 मत प्राप्त हुए, जिन्हें विजयी घोषित किया गया, जबकि इसी पद के लिए स्मृति रैना को 14 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
उधर, कोषाध्यक्ष के रूप में गोपाल सिंह को चुना गया। गोपाल सिंह को 17 वोट मिले, जबकि वरुण सलाथिया को 15 मत प्राप्त हुए। जुरसिया का चुनाव 11 बजे सुबह आरंभ हुआ, जो दोपहर एक बजे तक चला। आयुक्त प्रो. एमए मलिक के साथ स्टूडेंट वेलफेयर डिपार्टमेंट के डीन प्रो. पंकज श्रीवास्तव अन्य अधिकारियों सहित चुनाव के फैसले तक उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि कुल 32 मतों का इस्तेमाल हुआ, जबकि पोस्टल बैलेट के जरिए छह मत पड़े थे।