फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university

बहुवैकल्पिक प्रश्न के आधार पर होगी जेयू के कई कोर्सों की परीक्षाएं

विज्ञापन
jammu university
जम्मू। जेयू ने शनिवार को विभिन्न कोर्सों की डेटशीट और परीक्षाओं को लेकर एक नोटिस जारी किया है। इसमें बीए/बीएससी/बीकॉम/आनर्स के कोर्स सीबीसीएस और नॉन सीबीसीएस/बीएड सेमेस्टर और वार्षिक पैटर्न बीए एलएलबी पांच और तीन वर्ष के कोर्स के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा बहु वैकल्पिक प्रश्न के आधार पर होगी। लॉकडाउन से पहले कवर किए गए पाठ्यक्रम और कॉलेज प्रिंसिपल द्वारा भेजी रिपोर्ट परीक्षा का आधार होगी। इन कोर्स की संभावित परीक्षा तिथि जुलाई में जारी होगी, जबकि विषयवार तिथि अगले 15 दिनों में जारी की जाएगी। इसे यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर छात्रों के रोल नंबर सहित उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, एमए/एमएससी/एमकॉम और एमएड की परीक्षा तिथि जून के अंत में जारी होगी और परीक्षाएं अगस्त के अंत में शुरू होंगी। स्नातक के वार्षिक पैटर्न पार्ट-2 और पुराने पैटर्न पार्ट-3 के लिए जारी अधिसूचना में पार्ट-3 के छात्रों के बचे पेपर की परीक्षा तिथि जून के अंत में जारी होगी। वहीं, बीटेक आठवें सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा बहु वैकल्पिक प्रश्न के आधार पर होगी। दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर अलग से अधिसूचना जारी होगी। आठवें सेमेस्टर की डेटशीट 25 जून को यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed