{"_id":"cf748acc706c3fd03d57776126c1811b","slug":"jammu-university-distance-education-department-issued-admission-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्टेंस एजूकेशन विभाग में दाखिले के लिए जारी किए हैं फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्टेंस एजूकेशन विभाग में दाखिले के लिए जारी किए हैं फार्म
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 03 Aug 2015 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स मुद्दे पर बंद के बावजूद जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस खुला रहा। जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थित सभी विभागों में कर्मचारी पहुंचे और कामकाज भी चला। पिछले सप्ताह जेयू कैंपस स्थित डिस्टेंस एजूकेशन विभाग की ओर से पीजी कोर्सों के लिए दाखिले फार्म जारी किए गए थे।
सोमवार को कैंपस खुलने के बाद काफी संख्या में विद्यार्थी विभाग में अपना आवेदन फार्म जमा करवाने के लिए पहुंचे हुए थे। बंद के कारण यात्री वाहनों के नहीं चलने के बावजूद विद्यार्थी किसी न किसी तरह से जुगाड़ बनाकर कैंपस में पहुंचे हुए थे।
विभाग की ओर से पीजी कोर्सों में दाखिला लेने के लिए समय अवधि बिना लेट फीस के सत्रह अगस्त तक रखी है। डिस्टेंस एजूकेशन विभाग में सात विषयों में पीजी कोर्स करवाए जाते हैं, जिसमें सोशियोलाजी, इंग्लिश, हिंदी, पीजीडीबीएम, डोगरी, उर्दू और कामर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
पीजी कोर्स में दाखिला लेने से वंचित न रह जाएं, इसके लिए विद्यार्थियों ने इंतजार करने के बजाय अपने दोस्तों और अभिभावकों के साथ कैंपस में पहुंचकर अपना आवेदन फार्म जमा करवाया। आवेदन फार्म जमा करवाने के बाद विद्यार्थी विभाग के अधिकारी और स्टाफ सदस्यों से स्टडी मैटेरियल और कक्षाओं से लेकर कोर्स से संबंधित विभिन्न चीजों के बारे में जानकारी जुटाने में व्यस्त दिखे।
नानक नगर से अपनी बहन का फार्म भरने के लिए आई युडोल पाल्मो, गांधी नगर की सोनिया डोगरा ने बताया कि वह आटो रिक्शा करके कैंपस में खास तौर पर फार्म भरने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि हालांकि फार्म भरने के लिए काफी समय रखा गया है, लेकिन बंद के कारण कुछ ज्यादा समय न लग जाए, इसलिए वह आवेदन फार्म जमा करवाने के लिए आ गए।