फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu university declared the admission test program

जेयू में प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम घोषित, यहां मिलेंगे फार्म

Tue, 12 May 2015 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 12 May 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
jammu university declared the admission test program

जम्मू विश्वविद्यालय ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा 25 जून को होगी। इसके लिए रियासत भर में नौ केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा फार्म जम्मू कश्मीर बैंक की शाखाओं से 28 मई से मिलेंगे। फार्म मिलने तथा भरने की आखिरी तारीख 12 जून है। लेट फीस 90 रुपये के साथ फार्म मिलने तथा जमा करने की आखिरी तारीख 15 जून है।
विज्ञापन


परीक्षा फार्म आनलाइन ही जमा करने होंगे। विश्वविद्यालय में पीजी, पीजी डिप्लोमा तथा स्नातक में दाखिले के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। परीक्षा के लिए नौ केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें जम्मू, कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, भद्रवाह, राजोरी, पुंछ, श्रीनगर तथा लेह शामिल हैं। एक बार परीक्षा केंद्र चयनित कर लेने के बाद उसे बदला नहीं जा सकेगा।

परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये तथा एससी-एसटी को 500 रुपये  शुल्क जमा करना होगा जो जम्मू एंड कश्मीर बैंक में चालान के द्वारा जमा करना होगा।

परीक्षा कार्यक्रमों के अनुसार 18 से 24 जून तक विश्वविद्यालय के वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के आंसर की 26 जून को जारी किए जाएंगे।

ढाई घंटे का होगा पेपर

प्रवेश परीक्षा में स्नातक तथा पीजी पाठ्यक्रमों के लिए अलग-अलग पेपर होंगे। पेपर में एक-एक अंक के 150 वस्तुनिष्ठ (आब्जेक्टिव) प्रश्न होंगे। इनमें अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, तर्क ज्ञान के 40-40 और न्यूमेरिकल एबिलिटी के 30 प्रश्न होंगे। निगेटिव मार्किंग प्रणाली लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक कट जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के 30 प्रतिशत से कम और अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए 25 फीसदी से कम अंक पाने वालों का दाखिला नहीं होगा।


यहां से मिलेंगे फार्म
जम्मू-न्यू कैंपस जम्मू विवि, गांधीनगर, तालाब तिल्लो एवं शालामार, कठुआ-मेन ब्रांच, उधमपुर-मेन ब्रांच, भद्रवाह-मेन ब्रांच, किश्तवाड़-मेन ब्रांच, राजोरी-मेन ब्रांच, पुंछ-मेन ब्रांच, श्रीनगर-कश्मीर विवि कैंपस, लेह-मेन ब्रांच, कारगिल-मेन ब्रांच।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed