फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu University Convocation: lg manoj sinha said In coming times education matter which based on values of l

JU Convocation: आगामी समय में वही शिक्षा मायने रखेगी, जो जीवन मूल्यों पर आधारित होगी- उपराज्यपाल

Thu, 22 Jun 2023 11:48 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 22 Jun 2023 11:48 AM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा विद्यार्थियों को चाहिए कि विश्वविद्यालय से जो सीखा है उसे वे समाज को वापिस सौंपे। समाज और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।

विज्ञापन
Jammu University Convocation: lg manoj sinha said In  coming times education matter which based on values of l
Jammu University Convocation - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय में गुरुवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया है। समारोह में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मुख्य अतिथि तौर पर शामिल हुए है। गुरुवार सुबह विशेष वायुसेना के विमान से उपराष्ट्रपति जम्मू हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह समारोह में शामिल होने के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे।

विज्ञापन


दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा विद्यार्थियों को चाहिए कि विश्वविद्यालय से जो सीखा है उसे वे समाज को वापिस सौंपे। समाज और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय ने कुछ ही सालों में बेहतर मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं के हाथों में स्मार्ट फोन है। हर चीज से जुड़े ज्ञान को अर्जित करने में आसानी हो गई है। प्रौद्योगिकी के दौर का युवा बेहतरीन लाभ ले रहे हैं।

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि विश्वविद्यालयों को निर्णय लेना होगा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का समाज और मानव हित में कैसे प्रयोग करना है। आने वाले समय में वही शिक्षा मायने रखेगी, जो जीवन मूल्यों से संबंध रखेगी। उपराज्यपाल ने डिग्रीधारकों और मेडल धारकों के बेहतर भविष्य के लिए माता वैष्णो देवी से प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed