{"_id":"099fd3dd3767e10b9d24132777bc1dfd","slug":"jammu-university-campus-gave-priority-to-vocational-courses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि कैंपस के विभागों में वोकेशनल कोर्सों को प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि कैंपस के विभागों में वोकेशनल कोर्सों को प्राथमिकता
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी के उप कुलपति प्रो. आरडी शर्मा ने बुधवार को विवि कैंपस के सभी विभागों के एचओडी, डीन और विभिन्न फैकल्टी के डायरेक्टरों की बैठक की। इसमें विवि कैंपस और विभागों की कार्य प्रणाली की समीक्षा की गई। साथ ही समस्याएं पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
बैठक के दौरान विवि कैंपस और विभिन्न विभागों की अकादमिक को और भी सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए कहा गया। इस मौके पर विभिन्न विभागों केे एचओडी और डीन ने टीचिंग और विभिन्न विभागों में वोकेशनल कोर्स और प्रोफेशनल कोर्स को शामिल किये जाने जैसे विभिन्न मुद्दों को सामने रखा।
विज्ञापन
इस दौरान एचओडी ने विभागों की ओर से झेली जा रही आर्थिक समस्या से संबंधित मुद्दे को भी समाने रखा। इस मौके पर उपकुलपति प्रो. आर डी शर्मा ने सभी विभागों से कहा कि वह सैप जैसे प्रोग्राम के तहत यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन से ग्रांट के लिए एप्लाई करें।
विज्ञापन
प्रो. आर डी शर्मा ने विभागों के एचओडी को सलाह दी कि वह कम से कम एक रिसर्च प्रोजेक्ट फंड के लिए भेजें । इसके अलावा अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान एकेडिमक अफेयर्स की डीन प्रो. नीलम सर्राफ, रिसर्च स्टडी की डीन प्रो. पोष चाढ़क, रजिस्ट्रार प्रो. मनोज कुमार धर और अन्य सदस्य उपस्थित थे।