{"_id":"0dbebbab1146d3f51d6df0f8090db830","slug":"jammu-university-badminton-tournament-from-october-27-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी में टूर्नामेंट का महासंग्राम 27 अक्तूबर से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी में टूर्नामेंट का महासंग्राम 27 अक्तूबर से
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 25 Oct 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी में नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन टूर्नामेंट का महासंग्राम 27 अक्तूबर से होने जा रहा है। इसका उद्घाटन राज्य के आवास, संस्कृति एवं खेल मंत्री रमण भल्ला करेंगे। इसकी जानकारी शुक्रवार को जम्मू यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. मोहनपाल सिंह ईशर ने वीसी चैंबर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जम्मू यूनिवर्सिटी में बैडमिंटन (पुरुष एवं महिला वर्ग) टूर्नामेंट का आयोजन 27 से लेकर 31 अक्तूबर तक होगा। इसमें देश के नार्थ जोन के 44 विश्वविद्यालय के बैडमिंटन खिलाड़ी शिरकत करेंगे। इस टूर्नामेंट में रेफरी के रूप में उन्हें शामिल किया जाएगा, जो बैडमिंटन एसोसिएशन आफ इंडिया से जुड़े हैं तथा चीफ रेफरी के रूप में बैडमिंटन टूर्नामेंट में देश में पिछले कई वर्षों से कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में अन्य कई प्रकार के अधिकारी यूनिवर्सिटी के द्वारा जेके बैडमिंटन एसोसिएशन के माध्यम से नियुक्त होंगे। वहीं, 27 अक्तूबर की साढ़े दस बजे सुबह इस बैडमिंटन टूर्नामेंट महासंग्राम का आगाज होगा। वीसी ने बताया कि नार्थ जोन के विभिन्न विश्वविद्यालयों से पुरुष एवं महिलाओं की 75 से 80 टीमें इसमें सम्मिलित होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर को इस बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन होगा। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रियासत के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, पीएचई मंत्री शामलाल शर्मा होंगे। इस टूर्नामेंट में मुकाबले नाकआउट-कम-लीग पर आधारित होंगे। गौरतलब है कि इस बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन जम्मू यूनिवर्सिटी के खेल और शारीरिक निदेशालय की ओर से किया जा रहा है।
सभी टूर्नामेंट जम्मू यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हाल के तीन हावा कोर्ट पर आधारित इंडोर स्टेडियम में होंगे। अन्य मुकाबले जिला पुलिस लाइन के तीन वूडेन बैडमिंटन कोर्ट में होंगे। गौरतलब है कि सभी प्रतिभागी रेलवे स्टेशन के सरस्वती धाम एवं वैष्णवी धाम में ठहरेंगे, जबकि कालिका धाम में अधिकारी वर्ग ठहरेंगे।