{"_id":"665f00f0636de8696302b6c3","slug":"jammu-udhampur-lok-sabha-election-result-2024-bjp-on-the-way-to-hat-trick-of-victory-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Election Result: जम्मू और उधमपुर में भाजपा की जीत की हैट्रिक, समर्थकों ने मनाई होली-दिवाली एकसाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Election Result: जम्मू और उधमपुर में भाजपा की जीत की हैट्रिक, समर्थकों ने मनाई होली-दिवाली एकसाथ
Wed, 05 Jun 2024 10:00 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 05 Jun 2024 10:00 AM IST
सार
जम्मू सीट पर जुगल किशोर शर्मा और उधमपुर सीट पर डॉ. जितेंद्र सिंह तीसरी बार जीते। जम्मू लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने 1,35,498 मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन
जुगल किशोर शर्मा, डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू की संभाग की दो सीटों पर भाजपा जीत की हैट्रिक लगाई। जम्मू और उधमपुर लोकसभा सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार सुबह से आगे बने रहे। जम्मू सीट पर जुगल किशोर शर्मा और उधमपुर सीट पर डॉ. जितेंद्र सिंह तीसरी बार जीते।
विज्ञापन
जम्मू सीट पर तीसरी बार जीते जुगल किशोर शर्मा
जम्मू लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने 1,35,498 मतों से जीत हासिल की। जुगल किशोर शर्मा को 6,87,588 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रमन भल्ला को 5,52,090 वोट मिले।
विज्ञापन
उधमपुर सीट पर डॉ. जितेंद्र सिंह की जीत की हैट्रिक
उधमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह ने तीसरी बार जीत दर्ज की है। डॉ. जितेंद्र सिंह को ने 571076 वोट हासिल किए। उन्होंने 1,24,373 वोटों से जीत दर्ज की। कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह को 4,46,703 वोट मिले।
विज्ञापन