फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Trial run in Jambu Zoo on 26th animals will be shifted from Manda Wildlife Conservancy

जम्मू: जंबू जू में ट्रायल रन 26 को, मांडा वन्यजीव संरक्षण से जानवरों को किया जाएगा स्थानांतरित

Tue, 11 Apr 2023 05:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 11 Apr 2023 05:26 PM IST
सार

प्रमुख सचिव ने वन्यजीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों, ठेकेदारों और सेवा प्रदाताओं से कहा कि जंबू जू को अप्रैल में हर हाल में शुरू करने के उचित प्रयास किए जाएं।

विज्ञापन
Jammu: Trial run in Jambu Zoo on 26th animals will be shifted from Manda Wildlife Conservancy
जम्मू जू (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रमुख सचिव, वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण धीरज गुप्ता ने विभागीय अधिकारियों को अप्रैल में जंबू जू (चिड़ियाघर) को जनता को समर्पित करने के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक मोबिलाइजेशन और विभिन्न सेवाओं का ट्रायल रन करने को कहा। इसमें 24 अप्रैल तक मांडा वन्यजीव संरक्षण से जानवरों को जंबू जू में स्थानांतरित किया जाएगा। 26 अप्रैल को ट्रायल रन किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में जंबू जू में चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों, ठेकेदारों और सेवा प्रदाताओं से कहा कि जंबू जू को अप्रैल में हर हाल में शुरू करने के उचित प्रयास किए जाएं। उन्होंने मुख्य सड़क, पार्किंग क्षेत्र विकास, जल आपूर्ति और संबद्ध बुनियादी ढांचे जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने जू में टिकटिंग, कैफेटेरिया, कियोस्क, पेयजल प्वाइंट, शेल्टर शेड, बैटरी कार, व्यूप्वाइंट और पार्क के निर्माण की समीक्षा की। सामग्री और मशीनरी/उपकरणों के स्थानांतरण में किसी भी तरह की देरी से बचने के लिए संबंधित एजेंसियां समन्वय मजबूत बनाकर काम करें। जंबू जू के लिए कई गतिविधियों को आउटसोर्स किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed