फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: toll Tax to reduced on Lakhanpur and Thandi Khui toll plaza exemption will be given due to damage of T

जम्मू: लखनपुर-ठंडी खुई टोल प्लाजा पर घटेगा टैक्स, तरनाह नाला पुल के क्षतिग्रस्त होने से मिलेगी छूट

Fri, 04 Aug 2023 10:52 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 04 Aug 2023 10:52 AM IST
सार

प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर टोल प्लाजा और ठंडी खुई टोल प्लाजा पर वसूले जाने वाले टोल टैक्स में छूट देने पर सहमत हो गया है। इसके लिए पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने एनएचएआई से अनुरोध किया था।

विज्ञापन
Jammu: toll Tax to reduced on Lakhanpur and Thandi Khui toll plaza exemption will be given due to damage of T
Jammu Pathankot Highway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तरनाह नाला पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित होने से वैकल्पिक मार्ग से रोजाना यात्रा कर रहे हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इन यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर टोल प्लाजा और ठंडी खुई टोल प्लाजा पर वसूले जाने वाले टोल टैक्स में छूट देने पर सहमत हो गया है। इसके लिए पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने एनएचएआई से अनुरोध किया था।

विज्ञापन


डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्विट पर जानकारी दी कि जम्मू-कठुआ-पठानकोट मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों की परेशानियों को लेकर सरकार गंभीर है। पिछले करीब पंद्रह दिन से तरनाह नाला पुल के क्षतिग्रस्त होने से हाईवे बाधित है, जिससे रोजाना हजारों लोग वैकल्पिक मार्ग से गंतव्यों तक पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि टोल टैक्स में कटौती का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शासन में संवेदनशीलता का एक और संकेतक है। वहीं, पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर तरनाह पुल को पहुंचे नुकसान से जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात लगातार प्रभावित है। वैकल्पिक मार्ग पर भी यात्रियों को घंटों जाम का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि पुल के धंसने का मुख्य कारण उसके नीचे से लगातार खनन होना रहा है। पुल पर फिलहाल वाहनों की आवाजाही को बंद रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed