फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Terrorist Attack News Driver Vijay last rites performed people says he should be given status of martyr

Terrorist Attack: 'आतंकियों का क्या बिगाड़ा था, चिराग ही बुझा दिया...', लोग बोले-चालक को मिले बलिदानी का दर्जा

Tue, 11 Jun 2024 12:04 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Jun 2024 12:04 PM IST
सार

रियासी जिले के प्रसिद्ध शिव धाम शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पर आतंकियों ने हमले कर दिया। हमले के बाद बस गहरी खाई में जा गिरी। हमले में एक बच्चे समेत नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 41 घायल हो गए। 

विज्ञापन
Jammu Terrorist Attack News Driver Vijay last rites performed people says he should be given status of martyr
Jammu Terrorist Attack - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियासी के पौनी के कंडा क्षेत्र में रविवार को हुए आतंकी हमले में मारे गए बस चालक विजय कुमार शर्मा पुत्र रतन लाल निवासी दसानू का सोमवार दोपहर को चिनाब दरिया किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अंतिम विदाई दी। वहीं, लोगों ने सरकार से मृतक को बलिदानी का दर्जा देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


रविवार मध्य रात्रि को विजय कुमार का शव त्रियाथ सब सेंटर से जिला अस्पताल लाया गया। सोमवार सुबह औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को घर लाया गया। इस दौरान पूरा गांव चीख पुकार से गूंज उठा। चालक विजय के छह साल और डेढ़ साल के दो बेटे हैं। 
विज्ञापन


आतंकी हमले में दोनों के सिर से पिता का साया उठ गया है। स्थानीय निवासी मुंशी राम बाली, शिव कुमार शर्मा और सुनील शर्मा ने बताया कि विजय की आतंकी हमले में गोली लगने से मौत हुई है। इसलिए उसे बलिदानी का दर्जा देने के साथ ही परिवार की आर्थिक मदद की जाए, ताकि परिवार का पालन पोषण सही तरीके से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी हमले में मारे गए परिचालक अरुण का हुआ अंतिम संस्कार
रियासी के कंडा में आतंकी हमले में मारे गए बस के परिचालक अरुण कुमार (21) पुत्र हेमराज निवासी कंडयार का सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी।

परिचालक अरुण कुमार परिवार में इकलौता बेटा और कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद से परिवार सदमे में है। परिजनों का कहना है कि अरुण ने आतंकियों का क्या बिगाड़ा था कि घर का चिराग ही बुझा दिया। जानकारी के अनुसार अरुण कुमार काफी दिनों के बाद बस के साथ शिवखोड़ी गया था। वह तीन बहना का इकलौता भाई था। 

 

उसकी तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। पिता मजदूरी करते हैं। ग्रामीण सोहन लाल, थोडू राम और पुरुषोत्तम कुमार आदि ने बताया कि अरुण कुमार का परिवार बहुत ही गरीब है। उसके पिता अधिक उम्र के होने के कारण कभी कभार ही मजदूरी कर पाते हैं। इस कारण परिवार का गुजारा अरुण की वजह से ही चलता था। बूढ़े मां-बाप का इकलौता सहारा भी छिन गया है।

शिवखोड़ी से लौट रही बस पर आतंकी हमला
आपको बता दें कि पहले रियासी जिले के प्रसिद्ध शिव धाम शिवखोड़ी से दर्शन कर लौट रहे यात्रियों की बस पर घात लगाकर आतंकियों की ओर से किए गए हमले के बाद बस गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में एक बच्चे समेत नौ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 41 घायल हो गए। सभी मरने वाले व घायल श्रद्धालु उत्तर प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान के बताए जाते हैं। 

6-7 यात्रियों को गोलियां लगी हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना रविवार की शाम लगभग सवा छह बजे की बताई जाती है। एसएसपी रियासी मोहिता शर्मा ने नौ यात्रियों के मारे जाने तथा 41 के घायल होने की पुष्टि की है। ज्ञात हो कि अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होनी है।

 

दो साल पहले कटड़ा की बस पर भी हुआ था हमला
जम्मू संभाग में पिछले कुछ वर्षों से आतंकी घटनाएं बढ़ी हैं। राजोरी-पुंछ में सेना पर कई हमले किए गए। इससे पहले 13 मई 2022 को भी कटरा से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस में स्टिकी बम लगाकर हमला किया गया था। बस में आग लगने से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी जबकि 24 घायल हुए थे।

2017 में अमरनाथ यात्रियों पर हुआ था हमला
11 जुलाई 2017 को अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला करते हुए आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं थीं। इसमें नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 19 घायल हुए थे। मरने वाले सभी श्रद्धालु गुजरात के थे। शिवखोड़ी से वापिस लौट रही बस पर आतंकी हमला,बस खाई में गिरी, नौ की मौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed