फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Tawi railway station completes 50 years, passenger train reached for first time year 1972

जम्मू कश्मीर: जम्मू तवी रेलवे स्टेशन को 50 साल पूरे, वर्ष 1972 में पहली बार पहुंची थी यात्री ट्रेन

Sat, 03 Dec 2022 02:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 03 Dec 2022 02:38 PM IST
सार

एडीआरएम ने बताया कि दो दिसंबर 1972 को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर पहली बार यात्री ट्रेन पहुंची थी। उस समय जम्मू में सिर्फ एक ही प्लेटफार्म था, अब तीन प्लेटफार्म हैं।

विज्ञापन
Jammu Tawi railway station completes 50 years, passenger train reached for first time year 1972
जम्मू रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू तवी रेलवे स्टेशन को बने हुए 50 साल पूरे हो चुके हैं। 50वीं वर्षगांठ पर विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सारे जहां से अच्छा की धुन पर बैंड बजाया गया। एडीआरएम बलदेव राज कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस अवसर पर एडीआरएम ने जम्मू से संबलपुर के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। कहा कि दो दिसंबर 1972 को जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर पहली बार यात्री ट्रेन पहुंची थी। उस समय जम्मू में सिर्फ एक ही प्लेटफार्म था, लेकिन अब तीन प्लेटफार्म हैं।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार बीते चार सालों में रेलवे स्टेशन पर कई बदलाव हो चुके हैं। पहले ट्रेनों की कम संख्या थी, लेकिन अब 22 रेलगाड़ियों का यहां से संचालन होता है। इसके अलावा ऑनलाइन रिजर्वेशन सुविधा में लोग घर बैठे ही मोबाइल से टिकट बुक करवा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर जीआरपीएफ के अधिकारी राजेश भी मौजूद रहे। 30 महीने में होगा रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का काम अक्तूबर में रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य शुरू किया गया था। यह कार्य 30 महीने में पूरा किया जाएगा।


266 करोड़ रुपये की लागत से चार नए प्लेटफार्म तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन की इमारत के अंदर बाकी ढांचे को भी विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।  आने वाले समय में यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed