फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Supporters happy with Jugal Kishore becoming mp candidate for jammu said India alliance shattered

जम्मू: जुगल किशोर के फिर प्रत्याशी बनने पर समर्थकों में खुशी, बोले- बिखरा इंडिया गठबंधन, सत्ता में आएगी भाजपा

Sun, 03 Mar 2024 02:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 03 Mar 2024 02:00 PM IST
सार

सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि देश की जनता भाजपा को फिर सत्ता में देखना चाहती है। भाजपा ने देश को विकास की ओर आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन
Jammu: Supporters happy with Jugal Kishore becoming mp candidate for jammu said India alliance shattered
सांसद जुगल किशोर समर्थकों के साथ - फोटो : संजयकुमार

विस्तार

लोकसभा चुनाव में जम्मू की सीट से भाजपा के प्रत्याशी सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन बिखर चुका है। जम्मू कश्मीर में भी इस गठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं है। देश की जनता भाजपा को फिर सत्ता में देखना चाहती है। भाजपा ने देश को विकास की ओर आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन


त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी मुख्यालय में सीट की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताने पहुंचे जुगल ने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में विकास को नई गति मिली है। अबकी बार भाजपा लोकसभा चुनाव में 400 का आंकड़ा पार करने में सफलता हासिल करेगी और देश की जनता भी यही चाहती है।
विज्ञापन


जनता जानती है कि प्रधानमंत्री के हाथों आज देश सुरक्षित है। पहले की सरकारें जम्मू कश्मीर के विकास के लिए दिल्ली की ओर देखती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। आज जम्मू कश्मीर भी सशक्त हुआ है। एक सवाल पर कि पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस वरिष्ठ नेता रमण भल्ला को आपके सामने मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है तो उन्होंने कहा हमारे सामने चाहे कोई भी हो लेकिन मैं आगे भी एक कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहूंगा। वह इस बार भी विजयी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सांसदों के आवासों पर बधाई का तांता, समर्थकों ने जश्न मनाया

भाजपा हाईकमान की ओर से शनिवार को प्रत्याशियों की पहली सूची में सांसद जुगल किशोर शर्मा और डॉ. जितेंद्र सिंह का नाम घोषित होने के बाद दोनों सांसदों के आवासों पर रिश्तेदारों और समर्थकों का बधाई देने का तांता लगा रहा।

कई समर्थकों ने सांसदों के आवासों के बाहर भाजपा का ध्वज और तिरंगे हाथ में लेकर जश्न मनाया। समर्थकों ने कहा कि दोनों सांसदों के नेतृत्व में जम्मू और उधमपुर में विकास को गति मिली है। कई बड़ी परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं। हमें उम्मीद है कि अगले पांच वर्षों में दोनों ही संसदीय क्षेत्र विकास में और आगे बढ़ेंगे। रविवार को पार्टी मुख्यालय में दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में जश्न मनाने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed