{"_id":"5dfbd5488ebc3e87ce3eab3e","slug":"jammu-state-bjp-president-s-election-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव फिलहाल टला, हालात सुधरने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का चुनाव फिलहाल टला, हालात सुधरने का इंतजार
Fri, 20 Dec 2019 01:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
bjp jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव फिलहाल कुछ दिनों के लिए टल गया है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में पैदा तनावूर्ण माहौल के बीच भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व अब हालात सामान्य होने पर प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव फैसला करेगा।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार, नागरिकता संशोधन कानून कुछ राज्यों में बनी अशांति से भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व नहीं चाहता हैं कि इस समय प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव हों और इस मौके पर उल्लास पूर्ण रैलियां निकले। ऐसे में प्रदेशों में कुछ दिन इंतजार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय हैं कि केंद्र शासित जम्मू कश्मीर में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव 20 से 25 दिसंबर तक तय माना जा रहा था। संगठनात्मक चुनाव के प्रदेश प्रभारी सरदार विरेंदर जीत सिंह के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को कुछ दिन आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय हैं कि भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद पर जम्मू से दिल्ली तक कई दिनों तक चली कदमताल के बाद प्रदेशाध्यक्ष पद पर रवींद्र रैना के नाम पर सहमति बन चुकी है।