फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu srinagar National Highway closed thousands of vehicles stranded on both sides weather improve today

J&K Weather: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बहाल, 29 जनवरी को फिर करवट बदलेगा मौसम

Thu, 26 Jan 2023 04:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाल नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 26 Jan 2023 04:40 PM IST
सार

आज मौसम में सुधार रहा है। 29 जनवरी को दोबारा कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ था।

विज्ञापन
jammu srinagar National Highway closed thousands of vehicles stranded on both sides weather improve today
Jammu Kashmir Weather - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू कश्मीर में आज मौसम में सुधार रहा है। 29 जनवरी को दोबारा कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बुधवार को बारिश और बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ था। वहीं, गुरुवार दोपहर जम्मू-श्रीनगर हाईवे बहला हो गया है। इससे बुधवार को हाईवे बंद हो गया था। बुधवार तड़के सुबह रामबन के मग्गरकोट इलाके में पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में एक ट्रक और तेल टैंकर आ गया। इससे ट्रक में सवार क्लीनर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


रामबन के पंथियाल और मेहाड़ में पहाड़ों से गिर रहे पत्थर और भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद रहा। इससे दोनों ओर से हजारों वाहन फंस गए हैं। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाला मुगल रोड बर्फबारी के कारण पहले से ही बंद चल रहा है। खराब मौसम के कारण कटड़ा-सांझीछत चॉपर सेवा बाधित रही। बर्फबारी से प्रदेश के कई आंतरिक मार्गों पर भी आवाजाही प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार वीरवार को मौसम में सुधार होगा, लेकिन 29 जनवरी को दोबारा कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


मौसम के बदले मिजाज से कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 10 डिग्री तक गिर गया है। हालांकि रात के तापमान में थोड़ा उछाल आया है। राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश हिस्सों में बर्फबारी हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान 3.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला राजोरी के पहाड़ी क्षेत्र बुद्धल, दरहाल, थन्नामंडी, देरा की गली आदि क्षेत्रों में मंगलवार रात से बुधवार सुबह दस बजे तक बर्फबारी होती रही। इसके बाद मौसम साफ हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुंछ के लोरन, साब्जियां, मुगल रोड में भारी बर्फबारी हुई है। दोनों जिलों के मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। वहीं, कठुआ शहर में शाम तक 27 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। बनी सब डिवीजन के कई इलाकों में एक फीट से ढाई फीट तक बर्फ गिरी है। किश्तवाड़ शहर में सीजन में दूसरी बार एक फीट से अधिक बर्फ गिरी है। इससे गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां प्रभावित हुई हैं। उधमपुर जिले के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हुई है। पर्यटन स्थल नत्थाटाप और पटनीटाप में बर्फबारी हो रही है। फिसलन के कारण एहतियात के तौर पर नत्थाटाप की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। उधमपुर के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हुई। चिनैनी सहित कई हिस्सों में बारिश जारी रही। डोडा और भद्रवाह में भी बर्फबारी हुई है। जम्मू में दिनभर बादलों के छाए रहने के साथ बूंदाबांदी हुई। यहां दिन का पारा सामान्य से 4.1 डिग्री गिरकर 14.7 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 0.2, कटड़ा में 8.2 और भद्रवाह में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


खराब मौसम से रामबन में रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा

जम्मू। रामबन और बनिहाल के बीच बारिश, पहाड़ों से पत्थर गिरने और भूस्खलन के कारण बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को चंद्रकोट रामबन में रोकना पड़ा। यात्रा बुधवार को बारिश के बीच रामबन से आगे के लिए रवाना हुई। लेकिन बनिहाल में रास्ता बंद होने के कारण यात्रा को वापस चंद्रकोट में लाया गया। गणतंत्र दिवस पर विश्राम देकर अब शुक्त्रस्वार को बनिहाल के लिए यात्रा रवाना होगी। 30 नवंबर को शेर-ए-कश्मीर मैदान श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा को संपन्न किया जाना है। इस बीच राहुल गांधी दिल्ली लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed