{"_id":"632b47fb1ec61d75f54143f8","slug":"jammu-srinagar-national-highway-closed-for-two-hours-due-to-landslide-in-ramban","type":"story","status":"publish","title_hn":"Highway Update: रामबन में भूस्खलन से दो घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, लगी वाहनों की कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Highway Update: रामबन में भूस्खलन से दो घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, लगी वाहनों की कतारें
Wed, 21 Sep 2022 10:51 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:51 PM IST
सार
कैफेटेरिया मोड़ इलाके में अचानक पस्सियां गिरने से राजमार्ग बंद हो गया। इसके बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनों ने हाईवे खोलने का काम शुरू किया।
विज्ञापन
भूस्खलन के बाद जम्मू श्रीनगर हाईवे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामबन के कैफेटेरिया मोड़ इलाके में बुधवार को पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब पौने दो घंटे तक बंद रहा। शाम पौने छह बजे राजमार्ग खुलने पर जाम की स्थिति बनी रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाम करीब पांच बजे कैफेटेरिया मोड़ इलाके में अचानक पस्सियां गिरने लगीं। इससे राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी मिलने पर फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनों ने हाईवे खोलने का काम शुरू किया। कर्मचारियों को करीब पौने छह बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन
राजमार्ग खुलने पर पुलिस ने बीच में फंसे वाहनों को जम्मू और श्रीनगर की तरफ रवाना किया। लेकिन, वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते जाम लग गया। वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस जाम का खुलवाने का प्रयास करती रही, लेकिन फिर भी घंटों तक वाहन धीमे धीमे आगे बढ़ते रहे। वहीं, राजमार्ग बंद होने पर उधमपुर में वाहनों को नहीं रोका गया था। इनको घाटी की तरफ जाने दिया गया।