{"_id":"6306154b303ec1634f61651d","slug":"jammu-srinagar-highway-stalled-for-three-hours-due-to-landslide-in-ramban-thousands-of-vehicles-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"Highway Update: रामबन में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे तीन घंटे ठप, हजारों वाहन फंसे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Highway Update: रामबन में भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर हाईवे तीन घंटे ठप, हजारों वाहन फंसे रहे
Wed, 24 Aug 2022 05:41 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 24 Aug 2022 05:41 PM IST
सार
रामबन के मेहाड़ में पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण जम्मू श्रीनगर हाईवे तीन घंटे बाधित रहा। इसकी सूचना मिलने पर फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी के साथ मिल पुलिस ने राजमार्ग को खोलने का काम शुरू किया। शाम तक एकतरफा आवाजाही शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
जम्मू श्रीनगर हाईवे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामबन के मेहाड़ व रामपड़ी इलाके में पहाड़ से पत्थर व मलबा गिरने से बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब साढ़े तीन घंटे तक बंद रहा। रामबन में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। उधमपुर में भी वाहनों को घंटों तक रोक कर रखा गया। सुबह करीब नौ बजे राजमार्ग के खुलने पर यात्रियों व चालकों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
हालांकि इसके बाद भी राजमार्ग पर पत्थर गिरते रहे और यातायात प्रभावित होता रहा। सुबह के समय राजमार्ग पर छोटे यात्री वाहन दोनों तरफ चल रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे रामबन के मेहाड़ व रामपड़ी इलाके में पत्थर गिरने लगे और राजमार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन
जब इसके बारे में पुलिस को पता चला तो फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी के साथ मिल कर राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया। वहीं रामबन में रोके गए वाहनों की कतार बढ़ने लगी और दो घंटे तक सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर रोक लगा दी गई। जिसके बाद वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। घंटों मशक्कत करने के बाद सुबह करीब नौ बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिल गई। राजमार्ग के खुलने पर पुलिस ने सबसे पहले बीच में फंसे वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति प्रदान की।
जब यह वाहन निकल गए तो सुबह करीब साढ़े दस बजे उधमपुर में रोके गए वाहनों को भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई। पुलिस ने ट्रकों को भी नहीं रोका और इनको भी जाने की अनुमति दे दी गई। हल्की बारिश होने के कारण यात्रियों व चालकों को गर्मी ने परेशान नहीं किया।
हालांकि रामबन के मेहाड़ व रामपड़ी में राजमार्ग खुलने के बाद भी बीच बीच में पत्थर गिर रहे थे। पत्थर गिरने पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाती और राजमार्ग खुलने पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाती।