{"_id":"65eb85dc8caedcfa8d009024","slug":"jammu-srinagar-highway-closed-today-jammu-news-c-10-jmu1038-318282-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-श्रीनगर हाईवे आज रात से 14 घंटे के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-श्रीनगर हाईवे आज रात से 14 घंटे के लिए बंद
विज्ञापन
- चिनाब वैली से बहाल रहेगा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार रात से वाहनों की आवाजाही के लिए 14 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा। हालांकि चिनाब वैली की ओर से ट्रैफिक प्रतिदिन की तरह चलता रहेगा।
जिला मजिस्ट्रेट रामबन की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक नेशनल हाईवे अथाॅरिटी की ओर से रामबन के डलवास में कैरिज वे को टू लेन तक चौड़ा करने और नाशरी से बनिहाल तक चौड़ीकरण का कार्य बहाल करने के कारण शनिवार रात 10 बजे से रविवार दोपहर 12 बजे तक हाईवे को यातायात के लिए बंद रखा गया है। हालांकि इस दौरान चिनाब वैली में पड़ते डोडा, रामबन, किश्तवाड़,भद्रवाह रूट पर वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। प्रशासन ने पुलिस और यातायात विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को आदेश को सख्ती से अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से भी हाईवे से किसी भी तरह की यात्रा की योजना न बनाने की अपील की है।