फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu srinagar highway closed, heavy snowfall in kashmir

कश्मीर में बिगड़े हालात, श्रीनगर हाईवे बंद

Sun, 01 Feb 2015 11:41 PM IST
Updated Sun, 01 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
jammu srinagar highway closed, heavy snowfall in kashmir

रविवार को घाटी में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण हाईवे पर कई बार ट्रैफिक रोकना पड़ा। इससे दिनभर लंबा जाम लगा रहा और हाईवे पर ट्रैफिक रेंगता रहा। बर्फबारी होने के चलते दोपहर एक बजे श्रीनगर से हाईवे को बंद कर दिया गया था।

विज्ञापन


इसके अलावा जम्मू से भी शाम साढ़े पांच बजे के बाद वाहनों को हाईवे पर जाने की इजाजत नहीं दी गई। ट्रैफिक पुलिस अफसरों के मुताबिक सोमवार को हाईवे पर ट्रैफिक जारी रहने की सूरत में जम्मू से श्रीनगर की ओर वाहनों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, कहा गया है कि रात को अधिक बर्फबारी होने की सूरत में सोमवार को भूस्खलन और फिसलन की आशंका के चलते हाईवे को बंद भी किया जा सकता है। जम्मू संभाग के डोडा जिले में भी प्रशासन की ओर से हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमस्खलन के डर से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील

jammu srinagar highway closed, heavy snowfall in kashmir

जिला उपायुक्त भूपेंद्र कुमार ने लोगों को एहतियात के तौर पर हिमस्खलन की आशंका वाले इलाकों के लोगों सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो जाने की अपील की है। साथ ही बर्फबारी के दौरान मकानों अथवा अन्य इमारतों की छतों से बर्फ न हटाने की चेतावनी भी जारी की है।

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश, भारी बर्फबारी और मैदानों में तेज बारिश होने के आसार हैं। मंडलायुक्त कश्मीर रोहित कंसल ने बताया कि मौसम खराब होने के चलते सभी संबंधित विभागों और जिला उपायुक्तों को किसी भी स्थिति से निपटने अथवा लोगों को आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित बनाने के भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

कंसल ने कहा कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे को सुचारु  बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा अस्पतालों, पावर स्टेशनों और पानी की सप्लाई को बहाल रखने के लिए सभी सड़क मार्गों को भी सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अगर हाईवे बंद भी हो जाता है तो भी घाटी में आवश्यक वस्तुओं की कमी नहीं हो पाएगी।

रविवार को घाटी में अनंतनाग, गुलमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर में बर्फबारी हुई। घाटी में कुपवाड़ा में सबसे अधिक पांच इंच बर्फबारी हुई। जम्मू संभाग के किश्तवाड़, नत्थाटाप और जिला कठुआ के बिलावर और बनी से सटे पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी कश्मीर में बर्फबारी की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed