फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Srinagar highway closed for three hours due to landslide

भूस्खलन से तीन घंटे बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

Fri, 05 May 2017 08:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी Updated Fri, 05 May 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Srinagar highway closed for three hours due to landslide
Jammu Srinagar Highway - फोटो : File Photo
इस सीजन अभी तक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दोतरफा बहाल नहीं हो पाया है। रामबन-बनिहाल के बीच कई हिस्सों में भूस्खलन, गिरते पत्थर और खराब मौसम चुनौती बनता रहा है। रामबन के डिगडोल इलाके में शनिवार को भूस्खलन से तीन घंटे हाईवे बंद रहा। जिसके बाद श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को छोड़ा गया।
विज्ञापन


शनिवार और रविवार को दरबार मूव के लिए जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा यातायात रहेगा। इस बीच जम्मू का दिन का पारा 37.4 डिग्री तक पहुंच गया है। घाटी के भी सभी इलाकों में तापमान में सामान्य से 2-3 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार अगले दो दिन अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहने से गर्मी बढ़ेगी। लेकिन 8-9 मई को कई स्थानों पर बारिश के आसार भी हैं। 
विज्ञापन


रामबन के डिगडोल क्षेत्र में दोपहर 12 बजे भूस्खलन होने से पस्सियां हाईवे पर आकर गिर गईं। जिससे दोनों तरफ से यातायात को रोक दिया गया। शाम तीन बजे पस्सियां हटाने के बाद हाईवे को दोबारा क्लीयर किया गया। इस सीजन निरंतर रामबन और बनिहाल के कई हिस्सों में भूस्खलन से हाईवे बंद होता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भूस्खलन से हाईवे पर कई हिस्से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिन्हें दुरुस्त बनाने का काम चल रहा है। डीएसपी हाईवे ट्रैफिक दिनेश गुप्ता के अनुसार दरबार मूव के लिए शनिवार से अगले दो दिन तक जम्मू से श्रीनगर के लिए यातायात बहाल रहेगा। मौसम के लगातार साफ रहने से पारे में भी उछाल आया है। हालांकि रात के तापमान में अभी राहत बनी हुई है। जम्मू में शुक्रवार को तपिश ने लोगों को परेशान किया। 
 

तीन दिन में खोलें जोजीला मार्ग

Jammu-Srinagar highway closed for three hours due to landslide
जोजिला पास - फोटो : File Photo
विधान परिषद के चेयरमैन हाजी इनायत अली ने शुक्रवार को जोजिला पास (कारगिल व गांदरबल) के पाथरी, जीरो प्वाइंट और कैप्टन मोड़ क्षेत्र का दौरा कर बर्फ और हिमस्खलन हटाने के काम का जायजा लिया। उन्होंने बीकन, सेना और प्रोजेक्ट विजयाक को तीन दिन में मार्ग को क्लीयर करने के निर्देश दिए। यहां गत 28 अप्रैल से काम चल रहा है।

रास्ता बंद होेने से संबंधित क्षेत्रों में दवाइयां, सब्जियों और अन्य दूसरी जरूरी सामग्री की कमी हो गई है। क्षेत्रवासियों ने उक्त क्षेत्रों के गांदरबल और कारगिल जिले की जद में आने की समस्या बताई। इस पर चेयरमैन ने भरोसा दिलाया कि उच्चाधिकारियों से बैठक कर उक्त क्षेत्रों को एक जिले के अधीन में लाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से जोजीला टनल प्रोजेक्ट की जानकारी ली। उन्होंने नीलग्राथ और कुलान क्षेत्र का दौरा भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed