फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu srinagar highway closed for 4th day, thousands vehicles stranded

चौथे दिन भी हाईवे बंद, हजारों वाहन फंसे

Sat, 04 Apr 2015 03:12 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 03:12 PM IST
विज्ञापन
Jammu srinagar highway closed for 4th day, thousands vehicles stranded

जम्मू-कश्मीर में कयामत की बारिश तो बंद हो गई है लेकिन हालात अभी भी सामान्य नहीं हो पाए हैं। आज चौथे दिन भी जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद रहा। जम्मू और श्रीनगर हाईवे पर दोनों तरफ हजारों वाहन फंसे हुए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को बिलावर के डडवारा इलाके में विवाह समारोह में भाग लेने जा रहे लोग दरिया की बाढ़ में फंस गए। तीन परिवारों के 26 सदस्यों को तीन घंटे की मशक्कत के बाद निकाला जा सका।
विज्ञापन


उझ दरिया की बाढ़ में फंसे राजबाग इलाके से 13 अन्य लोगों को देर शाम पानी से निकालने में सफलता मिली। कई स्थानों पर पस्सियां गिरने से बनी-भद्रवाह, बनी-ढग्गर, बनी-बसोहली संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद रहने से दोनों ओर हजारों मुसाफिर फंसे हैं। जम्मू, उधमपुर, बनिहाल, रामबन, बटोत, पत्नीटाप में एक हजार से अधिक वाहन फंसे हैं। कश्मीर के कुलगाम, बारामुला, कुपवाड़ा, बांडीपोरा, गांदरबल जिले में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है।

बडगाम जिले के 88 गांवों में भूस्खलन का खतरा है। पुंछ में बेतार नदी पर बना झुला पुल बह गया। रियासी जिले के सभी स्कूल आज भी बंद रहे। रियासत के कई इलाकों में आज भी बारिश होने का अनुमान है।

बस हादसे की अफवाह से अफरातफरी

Jammu srinagar highway closed for 4th day, thousands vehicles stranded

उधमपुर के पास झज्जर कोटली इलाके में शुक्रवार को भीषण बस हादसे में दस यात्रियों के मारे जाने की अफवाह से अफरातफरी का माहौल रहा। इस अफवाह वाली घटना ने पूरी रियासत को हिला कर रख दिया। लखनपुर से लेकर घाटी तक लोग अपनों का कुशल मंगल जानने के लिए परेशान रहे।

सोशल साइट और अन्य लोगों से सूचना पाकर जीएमसी की इमरजेंसी को घायलों के लिए तैयार कर दिया गया। झज्जर कोटली और उधमपुर के बीच पुलिस भी घायलों को ढूंढने के लिए भटकती रही।

सोशल साइट पर शुक्रवार सुबह इस सूचना से लोगों की छुट्टी का मजा कर किरकिरा कर दिया। सोशल साइट पर बस हादसे की सूचना पाकर जम्मू से उधमपुर रूट पर सफर कर रहे यात्रियों के रिश्तेदारों और अपनों में हलबली मच गई। लोग अपनों से फोन पर संपर्क करके उनका हालचाल जानने में जुटे रहे।

झज्जर कोटली और उधमपुर पुलिस ने भी सूचना पाकर घायलों को ढूंढने के लिए सर्च आपरेशन शुरू किया। लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगा और अंत में सारी घटना अफवाह निकली। डबगोत्रा चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सोमनाथ डबगोत्रा ने सरकार से मांग की कि ऐसी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए।

मामला दर्ज करने की तैयारी
झज्जर कोटली पुलिस के अनुसार झूठी अफवाह फैलाने वाले की छानबीन की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार ऐसी अफवाह से लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। झूठी अफवाहों से लोगों की शारीरिक और मानसिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

हाईवे खोलने को बीआरओ ने संभाला मोर्चा

Jammu srinagar highway closed for 4th day, thousands vehicles stranded

बुद्धि सेक्टर के सुंगरी क्षेत्र में भारी लैंड स्लाइड होने के बाद सेना की बार्डर रोड आर्गनाइजेशन (बीआरओ) ने मोर्चा संभाल लिया है। बुद्धि-माहौर-गुल रोड पर खराब मौसम के दौरान कई स्थानों पर पस्सियां गिरने के बाद बीआरओ कर्मी प्रोजेक्ट संपर्क के तहत एक्सक्वेटर्स और डोजर लेकर मार्ग को साफ करने में जुटेंगे।

150 मीटर की ऊंचाई से गिरी पस्सियों ने पूरे मार्ग को ध्वस्त कर दिया है। मार्ग साफ करने के लिए बीआरओ को ब्लास्ट करने पड़े। अभियान दल दिन रात काम में जुटा है। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता के अनुसार अखनूर, राजोरी, पुंछ क्षेत्र में कई स्थानों पर पस्सियां हटाने के बाद तमाम मुख्य शहरों की ओर जाने वाले मार्गों को वाहनों के लिए दुरुस्त कर लिया गया।

प्रवक्ता के अनुसार पिछले साल सितंबर में आई बाढ़ से सड़क ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा था। सेना की ओर से कलाई में 265 मीटर लंबा ‘बाक्स ग्राइडर ब्रिज’ का निर्माण चल रहा है। ब्रिज के तैयार हो जाने पर पुंछ से जुड़ने का मार्ग खुल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed