{"_id":"589346ea4f1c1b953fe80234","slug":"jammu-srinagar-highway-closed-due-to-landsliding","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क मार्ग से कटा कश्मीर घाटी का संपर्क, सैकड़ों वाहन हाईवे पर फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क मार्ग से कटा कश्मीर घाटी का संपर्क, सैकड़ों वाहन हाईवे पर फंसे
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 02 Feb 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद
- फोटो : Amar Ujala
रियासत में साफ मौसम के बीच भी मुश्किलें कम नहीं हो पाई हैं। वीरवार को रामबन के पास सुबह 11.30 बजे मैयाड़ क्षेत्र में फोरलेन के निर्माण के चलते पहाड़ी के एक बड़े हिस्से के सड़क पर आ जाने से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फिर बंद हो गया। देर शाम तक सड़क से मलबा हटाने का काम जारी था।
जम्मू से श्रीनगर के लिए गए सैकड़ों छोटे बड़े वाहन रामबन के पास फंस गए हैं। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार आगामी 4-5 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के दोबारा सक्रिय होने से भारी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। अगले चौबीस घंटों में भी कुछ इलाकों में मौसम बिगड़ा रहेगा। आगामी दिनों में खराब मौसम से निपटने के लिए कश्मीर के जिला उपायुक्तों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
वीरवार तड़के चार बजे जम्मू से श्रीनगर के लिए एकतरफा वाहनों को छोड़ा गया। रामबन से तीन किलोमीटर पहले मैयाड़ क्षेत्र में हाईवे बंद होने से दो हजार से अधिक वाहनों को रोका गया है। डीएसपी हाईवे तिलक राज शर्मा के अनुसार रामबन के पास हाईवे को क्लियर किया जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में वीरवार दिनभर बादल छाए रहे। शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दोबारा मार सकती है।
स्थान न्यूनतम पारा
लेह माइनस 11.9
कारगिल माइनस 10.4
गुलमर्ग माइनस 7.6
पहलगाम माइनस 3.0
श्रीनगर 0.9