{"_id":"5cd4b8a4bdec2207315b56fc","slug":"jammu-srinagar-highway-closed-due-to-landslide-in-the-ramban-three-thousand-vehicles-stranded","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन में पस्सी गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे 30 घंटे से बंद, तीन हजार वाहन फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन में पस्सी गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे 30 घंटे से बंद, तीन हजार वाहन फंसे
Fri, 10 May 2019 05:02 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर/रामबन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर/रामबन
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 10 May 2019 05:02 AM IST
विज्ञापन
landslide on Jammu-srinagar Highway
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन के डिगडोल में पस्सी गिरने के बाद बुधवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग के बंद होने पर रामबन के आसपास करीब 1500 वाहन फंस गए हैं। वहीं उधमपुर में भी सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोक कर रखा गया है। वीरवार को दिन भर यात्रियों व वाहन चालकों ने राजमार्ग के खुलने का इंतजार किया, लेकिन राजमार्ग नहीं खुल सका। दिन भर यात्री व चालक कड़कती धूप में गर्मी से परेशान रहे। पस्सियां गिरने के कारण हाईवे वीरवार रात करीब आठ बजे तक बंद रहा।
जानकारी अनुसार बुधवार रात को रामबन के डिगडोल इलाके में अचानक ही पस्सियां गिरने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। राजमार्ग बंद होने के बाद राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। नेशनल हाईवे अथारिटी ने रात को ही राजमार्ग को खोलने का काम शुरू कर दिया, लेकिन घंटों मशक्कत करने के बाद भी राजमार्ग नहीं खुल सका। राजमार्ग के बंद होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उधमपुर से भी घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों के आगे बढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। वीरवार सुबह फिर से पस्सी हटाने का काम शुरू किया गया, लेकिन शाम तक मशक्कत करने के बाद भी राजमार्ग नहीं खुल सका। राजमार्ग के बंद होने पर रामबन में दोनों करीब 1500 वाहन फंसे हुए हैं। इसके अलावा उधमपुर में भी सैकड़ों की संख्या में वाहनों को रोक कर रखा गया है।
उधमपुर के जखैनी, भारत नगर, संगूर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड, टिकरी में सुबह से शाम तक रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सुबह करीब दस बजे जब धूप तेज हुई तो जखैनी व भारत नगर में रोके गए वाहनों में सवार यात्री गर्मी से परेशान होकर निकल आए और फिर सभी दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करने लगे। रात को जब अंधेरा छा गया तो यात्री व चालक निराश हो गए। पीने का पानी व शौचालय की सुविधा न होने के कारण दिन भर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वाहनों को रोके जाने के बाद पुलिस को भी यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में दिन भर मशक्कत करनी पड़ी।