{"_id":"631823dd01644801fa1a7ac0","slug":"jammu-srinagar-highway-blocked-rain-expected-at-some-places-till-september-10-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Weather: जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, 10 सितंबर को कुछ जगहों पर बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Weather: जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, 10 सितंबर को कुछ जगहों पर बारिश के आसार
Wed, 07 Sep 2022 10:23 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 07 Sep 2022 10:23 AM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 10 सितंबर को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है, लेकिन आगामी दिनों में अधिकतर मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
हाईवे (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामबन के बनिहाल में बुधवार को पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण करीब छह घंटे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद रहा। जिसके कारण यात्रियों व चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े 11बजे राजमार्ग के खुलने पर बीच में फंसे वाहनों को जम्मू और श्रीनगर की तरफ रवाना किया गया। चार दिन के अंदर तीसरी बार हाईवे पर यातायात बाधित हुआ है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह क करीब लाढ़े पांच बजे बनिहाल के रामपरी इलाके में अचानक पहाड़ से पत्थर गिरने लगे और राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गया।
विज्ञापन
दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने तुरंत राजमार्ग का निर्माण कार्य देख रही कंपनी की मशीनरी को मौके पर बुलाया और मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया। राजमार्ग बंद होने पर रामबन के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार बढ़ने लगी।
विज्ञापन
उधमपुर में इस बार भी वाहनों को नहीं रोका गया और इनको रामबन की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई। हालांकि रामबन में सैकड़ों वाहनों को रोक दिया गया था। मशीनरी ने घंटों मशक्कत करने के बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे मलबा हटा कर राजमार्ग को खोला।
पत्थरों के कारण राजमार्ग का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इसलिए एक समय में एक वाहन के निकलने के लिए राजमार्ग को तैयार किया गया। इसके बाद पुलिस ने बारी-बारी से रोके गए वाहनों को दोनों तरफ रवाना किया।
इसके कारण शाम तक वाहन रेंग-रेंग कर आगे की तरफ बढ़ रहे थे। जाम के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती गई और पुलिस को भी शाम तक यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।