{"_id":"67a911e4c9f45e083105460a","slug":"jammu-sports-ranji-troffie-jammu-news-c-10-lko1027-541783-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गेंदबाज फिर चमके, अब मैच जीतने के लिए बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गेंदबाज फिर चमके, अब मैच जीतने के लिए बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी ट्राफी क्वार्टर फाइनल का दूसरा दिन: केरल ने जम्मू-कश्मीर में 280 रन के जवाब में पहली पारी में नौ विकेट पर बनाए 200 रन
आकिब नबी ने पांच विकेट, युद्धवीर सिंह और साहिल लोत्रा ने दो-दो विकेट लिए
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। रणजी ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल के दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर ने केरल के खिलाफ पकड़ मजबूत कर ली है। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर जम्मू-कश्मीर अब केरल पर बढ़त लेने की स्थिति में पहुंच गया है। आकिब नबी के पांच विकेट हॉल से केरल की टीम दूसरे दिन नौ विकेट पर 200 रन ही बना सकी और अभी 80 रन पीछे है।
रविवार को मैच के दूसरे दिन आकिब नबी ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और केरल को शुरुआती तीन झटके रोहन (01) शॉन रोजर, (00) और केरल के कप्तान सचिन बेबी (02) के रूप में दिए। इसके बाद केरल के जलज सक्सेना (67) और अक्षय चंद्रन (29) ने टीम को संभाला। दोनों के बीच 94 रन की साझेदारी हुई, जो एक समय जम्मू-कश्मीर के लिए घातक बनती जा रही थी।
इस समय आकिब एक बार फिर टीम के संकटमोचक बने और जलज सक्सेना को आउट कर वापसी कराई। इसके बाद साहिल लोत्रा ने सलामी बल्लेबाज चंद्रन को चलता किया। एक समय केरल का स्कोर 137 रन पर सात विकेट था, लेकिन निधीश और सलमान नजीर ने टीम को संभाला व दोनों के बीच 54 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन
इससे केरल 200 रन तक पहुंच पाया। युद्धवीर सिंह ने भी दो विकेट लिए। सोमवार को मैच के तीसरे दिन का खेल होगा है। जम्मू-कश्मीर का लक्ष्य केरल का अंतिम विकेट लेकर टीम को बड़े स्कोर से रोकना रहेगा।