{"_id":"6733ca660488b5a9070ffc17","slug":"jammu-sports-national-school-games-jammu-news-c-10-jam1006-480583-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जम्मू-कश्मीर ने स्वर्ण पदक के साथ खोला खाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जम्मू-कश्मीर ने स्वर्ण पदक के साथ खोला खाता
विज्ञापन
फेंसिंग प्रतियोगिता के आगाज के दौरान आयोजित मैच में खेलते खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
68वें नेशनल स्कूल गेम्स : जेयू के जिम्नेजियम हाल में 10 दिवसीय फेंसिग प्रतियोगिता का आगाज
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मेजबान जम्मू-कश्मीर ने 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स फेंसिंग में अपने सफर का आगाज स्वर्ण पदक जीतने के साथ किया। टीम ने फेंसिंग के सेबर खेल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। ये प्रतियोगिता जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में शुरू हुई। प्रतियोगिता 12 से 21 नवंबर तक चलेगी। इसमें देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
प्रतियोगिता के पहले दिन फेंसिंग के सेबर खेल स्पर्धा में मुकाबले खेले गए। इसमें जम्मू-कश्मीर की अंडर-14 लड़कियों की सेबर टीम ने स्वर्ण पदक जीता। पदक विजेता टीम में एकनूर कौर, श्रीजा बाली, सबरीना चौधरी और जैनेल मट्टू शामिल थीं।
वहीं, हरियाणा ने रजत पदक और पंजाब व गुजरात को कांस्य पदक मिला। प्रतियोगिता का उद्घाटन युवा सेवा और खेल मंत्री सतीश शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन की मेजबानी करना जम्मू-कश्मीर के लिए बड़ी बात है। सरकार का स्पष्ट रुख है खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
उन्होंने खेल गतिविधियों के आयोजन से हम युवाओं को नशे से दूर रख सकते हैं। प्रदेश के हर जिले में खेल ढांचे को मजबूत करेंगे। मंत्री ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों की सफलता में सभी हितधारकों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अवसर पर युवा सेवा एवं खेल विभाग, जम्मू-कश्मीर के सचिव सरमद हफीज ने कहा कि जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने, नेतृत्व, अनुशासन और दृढ़ता के मूल्यों को विकसित करने में विभाग काम कर रहा है।
-- -- -
खेलों का राजनीतिकरण करने की अनुमति नहीं मिलेगी
जम्मू। खेल संघों में लंबे समय से मठाधीश बनकर बैठे लोगों की अब खेर नहीं है। ऐसे लोगों को न सिर्फ खेल संघों से बाहर किया जाएगा, बल्कि उनके द्वारा खेल संघों को निजी लाभ के लिए किए उपयोग की भी जांच होगी।
खेल मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि खेलों का राजनीतिकरण करने की अनुमति नहीं मिलेगी। खेल केवल खिलाड़ियों के लिए होना चाहिए और होगा। जम्मू-कश्मीर को अगर खेलों में बेहतर परिणाम हासिल करने हैं, तो खेल संघों और संगठनों का संचालन केवल खिलाड़ियों द्वारा ही किया जाना चाहिए।
मंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित होना चाहिए किसी भी व्यक्ति या समूह को खेलों का राजनीतिकरण करने की अनुमति नहीं मिले। केवल योग्य खिलाड़ियों को समर्थन मिले ताकि व देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सके।