फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, fencing

Jammu News: जीएनडीयू अमृतसर ओवरआल चैंपियन

विज्ञापन
jammu, sports, fencing
पांच दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फेंसिंग चैंपियनशिप का समापन
विज्ञापन

मेजबान जम्मू यूनिवर्सिटी ने सेबर पुरुष वर्ग में जीता स्वर्ण
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी फेंसिंग चैंपियनशिप का ओवरआल चैंपियन बनी है। जीएनडीयू ने पुरुष, महिला वर्ग के साथ-साथ पुरुष-महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, मेजबान जम्मू विश्वविद्यालय की पुरुष टीम ने सेबर टीम इवेंट के फाइनल में गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में आयोजित फेंसिंग चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में गुरु नानक देवी यूनिवर्सिटी 32 पाइंट के साथ विजेता रही। वहीं, मेजबान जम्मू यूनिवर्सिटी 14 पॉइंट के साथ प्रथम उपविजेता और 12 पॉइंट के साथ चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली और गुरु काशी यूनिवर्सिटी बठिंडा संयुक्त रूप से द्वितीय उपविजेता रही।
विज्ञापन

महिला वर्ग में 35 पॉइंट के साथ गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी विजेता रही, जबकि गुरु काशी यूनिवर्सिटी बठिंडा प्रथम उपविजेता और 12 पॉइंट के साथ पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वितीय उपविजेता रही। पुरुष-महिला वर्ग में भी 67 पॉइंट के साथ गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर विजेता, 25 पॉइंट के साथ गुरु काशी यूनिवर्सिटी बठिंडा प्रथम उपविजेता और 16 पॉइंट के साथ मेजबान जम्मू विश्वविद्यालय द्वितीय विजेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में छह से दस नवंबर तक इस चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इसमें देश भर से 108 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। फेंसिंग के सेबर, फाॅयल और एपी स्पर्धा में पांच दिनों तक खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खेल कौशल से हर किसी को प्रभावित किया। जम्मू विश्वविद्यालय चौथी बार इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स की मेजबानी कर रहा था। इसमें 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

चैंपियनशिप के समापन पर जम्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय मुख्य अतिथि थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। जम्मू विश्वविद्यालय के खेल और शारीरिक शिक्षा निदेशक डॉ. दाउद इकबाल बाबा ने चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए सभी हितधारकों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed