फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, sports, chirstmas gold cup

Jammu News: क्रिसमस गोल्ड कप पर जेएंडके बैंक का कब्जा

Fri, 17 Jan 2025 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Fri, 17 Jan 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
jammu, sports, chirstmas gold cup
जीत के बाद जश्न मनाती विजेता टीम। संवाद
मिनी स्टेडियम में खेला गया फाइनल मुकाबला, जेएंडके पुलिस को 4-1 से दी शिकस्त
विज्ञापन

जेएंडके बैंक टीम के उरफान हमीद ने दागे दो गोल
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मिनी स्टेडियम में वीरवार को 18वें क्रिसमस गोल्ड कप का समापन हो गया। इसमें जेएंडके पुलिस को 4-1 से हराकर जेएंडके बैंक की टीम विजेता बनी है।
वीरवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जेएंडके बैंक और जेएंडके पुलिस के बीच खेला गया। जेएंडके बैंक ने 4-1 से जीत हासिल की। टीम के लिए उरफान हमीद ने टीम के लिए सर्वाधिक दो गोल 40वें और 90वें मिनट पर किए। वहीं, फुरकान ने 5वें और आकिफ ने 54वें मिनट पर गोल दागा।
जेएंडके पुलिस टीम के लिए सलमान हसन ने 44वें मिनट पर गोल किया। फाइनल मुकाबले में धीरज कुमार, रिकी, सतनाम सिंह और अजय सिंह रेफरी रहे। प्रतियोगिता का आयोजन ऑल जेएंडके स्पोर्ट्स एंड कल्चर वेलफेयर एसोसिएशन ने फुटबॉल एसोसिएशन के सहयोग से किया था।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में आनंद जैन एडीजीपी जम्मू मुख्य अतिथि थे। उन्होंने पूर्व मंत्री प्रिया सेठी और डीआईजी शिव कुमार शर्मा की मौजूदगी में विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed