{"_id":"680ad0403fbaad563f053575","slug":"jammu-soldier-sacrificed-his-life-during-an-encounter-with-terrorists-in-udhampur-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu : उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जवान बलिदान, सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी; चार संदिग्ध हिरासत मे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu : उधमपुर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान जवान बलिदान, सुरक्षाबलों ने की घेराबंदी; चार संदिग्ध हिरासत मे
Fri, 25 Apr 2025 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
अमर उजाला नेटवर्क, उधमपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 25 Apr 2025 05:29 AM IST
सार
इसमें सेना के विशेष बल-6 पैरा एसएफ के हवलदार झंटू अली शेख बलिदान हो गए। सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। वहीं, चार संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
file pic
- फोटो : साकिव नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उधमपुर के डूडू-बसंतगढ़ इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकियों से भीषण मुठभेड़ हुई। इसमें सेना के विशेष बल-6 पैरा एसएफ के हवलदार झंटू अली शेख बलिदान हो गए। सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चला रहे हैं। वहीं, चार संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा, खुफिया सूचना पर बसंतगढ़ क्षेत्र में पुलिस के साथ एक साझा तलाशी अभियान शुरू किया गया। आतंकियों से सामना होते ही भीषण गोलीबारी शुरू हो गई। शुरुआती मुठभेड़ में हमारे एक बहादुर जवान को गंभीर चोटें आईं और बेहतरीन चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन
24 घंटों में तीसरी मुठभेड़ : 24 घंटों में जम्मू में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच यह तीसरी मुठभेड़ है। बुधवार को कुलगाम जिले में तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इससे पहले बारामुला के उड़ी नाला इलाके में घुसपैठ की कोशिश को सेना ने नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया था।
विज्ञापन