फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: SIT constituted in murder of female doctor DSP appointed as investigating officer

जम्मू: महिला डॉक्टर की हत्या मामले में एसआईटी गठित, डीएसपी बनाए गए जांच अधिकारी

Sat, 11 Mar 2023 11:45 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 11 Mar 2023 11:45 AM IST
सार

भद्रवाह के रहने वाले डेंटल डाॅक्टर जोहर महमूद ने अपनी महिला मित्र डाॅ. सुमेधा को अपने घर बुलाकर चाकू से हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी खुदकुशी करने का प्रयास किया।

विज्ञापन
Jammu: SIT constituted in murder of female doctor DSP appointed as investigating officer
Jammu - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू शहर के जानीपुर में महिला डाॅक्टर की हत्या के बाद आरोपी डाक्टर के खुदकुशी मामले की जांच एसआईटी करेगी। बख्शी नगर के डीएसपी विक्रम सिंह, जानीपुर के एसएचओ विजय कुमार और एक सब इंस्पेक्टर को जांच टीम में शामिल किया गया है। डीएसपी इस मामले की जांच के आईओ होंगे।

विज्ञापन


बता दें कि भद्रवाह के रहने वाले डेंटल डाॅक्टर जोहर महमूद ने अपनी महिला मित्र डाॅ. सुमेधा को अपने घर बुलाकर चाकू से हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी खुदकुशी करने का प्रयास किया। महमूद इस समय भी आईसीयू में भर्ती हैं। पेट में चाकू से गहरे घाव हुए हैं। उधर, शुक्रवार को एसआईटी ने घायल डाक्टर से बयान लेने की कोशिश की, लेकिन उसने बयान देने से यह कहकर मना कर दिया कि वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं है। सूत्रों का कहना है कि डाक्टर की हालत अब खतरे से बाहर है। लेकिन वह अभी किसी से बात नहीं कर रहा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से हटा दीं जानकारियां

सूत्रों का कहना है कि डॉ. जोहर महमूद और सुमेधा के सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें थीं, जिनको वारदात के कुछ समय पहले डिलीट कर दिया गया था। यहीं नहीं, दोनों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी लॉक्ड हैं, ताकि वहां से कोई दूसरा किसी तरह की कोई जानकारी न ले सके। हालांकि कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थीं। हालांकि इस मामले में डॉ. सुमेधा के परिवार से अब तक कोई बयान नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed