फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: SIA raids seven hideouts of terrorist facilitators

Jammu : आतंकी नेटवर्क की खोज में मददगारों के सात ठिकानों पर एसआईए का छापा, मोबाइल और आपत्तिजनक सामग्री जब्त

Sat, 16 Mar 2024 01:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 01:25 AM IST
सार

कार्रवाई के दौरान कई एंड्रॉइड मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। 

विज्ञापन
Jammu: SIA raids seven hideouts of terrorist facilitators
SIA Raid - फोटो : संवाद

विस्तार

पाकिस्तान समर्थित आतंकी साजिश के एक मामले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने शुक्रवार को जम्मू संभाग के तीन जिलों सात स्थानों पर छापे मारे। कार्रवाई के दौरान कई एंड्रॉइड मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। विभिन्न आतंकी संगठनों और उनके सहयोगियों के कैडर और मददगारों की ओर से रची गई साजिश के मामले में जम्मू में दर्ज केस की जांच के सिलसिले में ये कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया, एसआईए ने शुक्रवार सुबह डोडा जिले में तीन, रियासी में दो, रामबन और जम्मू जिलों में एक-एक स्थान पर एक साथ छापा मारा। डोडा में हसन बाबर नेहरू, मोहम्मद इरफान और सबदर अली, रियासी के अरनास में अब्दुल राशिद एवं पौनी में शमशाद बेगम, रामबन में अब्दुल राशिद और जम्मू के सिद्दड़ा में सज्जाद उर्फ शादू के घर पर कार्रवाई के दौरान कई तरह के दस्तावेज बरामद किए गए। उम्मीद है कि जब्त किए गए सामान से आतंकी नेटवर्क की गहरी साजिश की तह तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


सीमा पार बैठे आतंकियों के संपर्क में हैं मददगार
खुफिया जानकारी के मुताबिक कई सीमा के अंदर कई बॉर्डर गाइड और कूरियर सक्रिय हैं जो सीमा पार से आतंकियों को घुसपैठ में मदद करने के साथ अंदरूनी इलाकों में उनके मूवमेंट में भी मदद करते हैं। कई मददगार अपने मोबाइल फोन और विभिन्न अप्लीकेशनों के जरिए सीमा पार सक्रिय अपने आतंकी आकाओं के साथ भी संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed