जम्मू-कश्मीर: महाशिवरात्रि के मौके पर शहर में आज निकलेगी शोभायात्रा, घर से रूट प्लान देखकर निकलें
यातायात विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार को रणबीरेश्वर मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। इसके चलते लाइब्रेरी चौक से रूट डायवर्ट किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर शहर में आज भव्य शोभयात्रा निकलेगी। इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस ने शेड्यूल जारी किया है। इसमें पुराने शहर की के रुट्स को डायवर्ट किया गया है। इसलिए घर से निकलने से पहले रूट प्लान जरूर देखें।
यातायात विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार शुक्रवार को रणबीरेश्वर मंदिर से शोभायात्रा निकलेगी। इसके चलते लाइब्रेरी चौक से रूट डायवर्ट किया गया है। शालामार और परेड की तरफ जाने वाले वाहन को विजिलेंस रोटरी से सचिवालय रूट के लिए डायवर्ट किया है।
वहीं महिला कॉलेज परेड के पास भी रूट डायवर्ट किया गया है। इसमें जो वाहन विजिलेंस रोटरी से परेड की तरफ आएंगे, उन्हें महिला कॉलेज परेड से कच्ची छावनी की तरफ भेजा जाएगा। वहीं इंदिरा चौक के साथ आयुष निदेशालय के पास भी रूट डायवर्ट किया गया है।
इसमें विजिलेंस रोटरी से इंदिरा चौक या शालामार की तरफ वाहनों को जाने की अनुमित नहीं होगी। इन वाहनों को फ्लाइओवर से बिक्रम चौक की तरफ भेजा जाएगा। वहीं इंदिरा चौक से रणबीरेश्वर मंदिर और सचिवालय तक एक लेन पर यातायात रहेगा, जिसे रणबीरेश्वर मंदिर से एमएलए हॉस्टल की तरफ भेजा जाएगा।
वहीं विवेकानंद चौक से रघुनाथ मंदिर की तरफ आने वाले वाहनों को रेजिडेंसी रोड पर डायवर्ट किया गया है। पंजतीर्थी से चौक चबूतरा तक आने वाले वाहनों को शोभायात्रा के उक्त क्षेत्र से गुजरने तक परिचालन की अनुमित नहीं मिलेगी।
पुलिस-पब्लिक मेला के चलते यहां 19 को यातायात व्यवस्था में बदलाव
पुलिस पब्लिक मेला 19 फरवरी को गुलशन ग्राउंड मैदान में लगेगा। इस कारण यातायात व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए है। बाग-ए-बाहु जाने वाली मेटाडोर को शनिवार को डोगरा चौक से गुज्जर नगर पुल होते हुए बाग-ए-बाहु के लिए भेजा जाएगा।
वहीं नरवाल, छन्नी और सुंजवां से आने वाली मेटाडोर को जिला पुलिस लाइन से होते हुए पनामा चौक से उनके गंतव्य की तरफ भेजा जाएगा।