{"_id":"62bc1c187806ff109e2df0e2","slug":"jammu-shiv-sena-dogra-front-and-bajrang-dal-protest-against-rajasthan-udaypur-murder-case-demand-to-hang-culprits","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udaypur Murder: उदयपुर हत्याकांड पर जम्मू में प्रदर्शन, अपराधियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udaypur Murder: उदयपुर हत्याकांड पर जम्मू में प्रदर्शन, अपराधियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग
Wed, 29 Jun 2022 03:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 29 Jun 2022 03:02 PM IST
सार
शिवसेना डोगरा फ्रंट के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की उन्मादी हत्या की जितनी निंदा हो वो कम है। अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने फांसी की सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
शिवसेना डोगरा फ्रंट के सदस्य प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में हुए हत्याकांड को लेकर देशभर में रोष देखने को मिल रहा है। बुधवार को जम्मू शहर में शिवसेना डोगरा फ्रंट और राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगह प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राजस्थान सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने अपराधियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
शिवसेना डोगरा फ्रंट के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल की उन्मादी हत्या की जितनी निंदा हो वो कम है। आज समाज के हर एक व्यक्ति को आगे आना होगा। राजस्थान सरकार को अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने फांसी की सजा दी जानी चाहिए। वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भी वारदात की कड़ी निंदा करते हुए अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
दोनों आरोपी गिरफ्तार
उदयपुर हत्याकांड के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों आरोपी राजस्थान के धानमंडी इलाके में कन्हैयालाल की दुकान पर कपड़े का नाप देने के बहाने पहुंचे थे। उनमें से एक आरोपी रियाज मोहम्मद ने धारदार हथियार से कन्हैयालाल पर कई वार किए, वहीं दूसरा आरोपी गौस मोहम्मद अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। कन्हैयालाल की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने वीडियो में कहा है, हमने इस्लाम के अपमान का बदला लिया है। तनाव को देखते हुए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन