{"_id":"5d4c5e628ebc3e6cf60c8d5a","slug":"jammu-senior-congress-leader-raman-bhalla-under-house-arrest-police-stopped-meeting-with-activists","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला घर में नजरबंद, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक पर पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला घर में नजरबंद, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक पर पुलिस ने रोका
Thu, 08 Aug 2019 11:09 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
रमण भल्ला
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से अनुच्छेद 370 को हटाने और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के मुद्दे पर चर्चा करने जा रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला को पुलिस ने गुरुवार को छन्नी हिम्मत मार्बल मार्केट स्थित उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। इस दौरान भल्ला की पुलिस अधिकारियों से नोंकझोंक भी हुई। उन्होंने घर में कैद करने पर विरोध जताया।
भल्ला ने कहा कि भाजपा ने जम्मू वासियों के साथ धोखा और विश्वासघात किया है। जम्मू में हमेशा अलग राज्य की मांग उठती रही है। लेकिन भाजपा के कोर ग्रुप ने उल्टा राज्य का दर्जा देने के बजाय केंद्र शासित प्रदेश बना दिया। इससे जम्मू-कश्मीर के अधिकार क्षेत्र कम हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए जम्मू-कश्मीर के टुकड़े कर दिए। जम्मू की आवाज को दबाया गया है। इतना बड़ा फैसला लेने से पहले उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया। भल्ला ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक भूल है। भाजपा को जम्मू के लोगों को जवाब देना चाहिए। आज लोग भाजपा से अपने हक की मांग कर रहे हैं।