{"_id":"678974d6e0cc0bd2f304eafb","slug":"jammu-search-operation-jammu-news-c-10-lko1027-524968-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलिस ने बठिंडी में खंगाली रोहिंग्या बस्ती, कई इलाकों में संदिग्ध लोगों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलिस ने बठिंडी में खंगाली रोहिंग्या बस्ती, कई इलाकों में संदिग्ध लोगों से पूछताछ
विज्ञापन
बठिंडी में तलाशी अभियान चलाते पुलिस कर्मी। स्रोत : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। गणतंत्र दिवस को लेकर शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वीरवार देर शाम को पुलिस की ओर से बठिंडी की रोहिंग्या बस्ती समेत आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के घरों की तलाशी लेकर संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।
इस दौरान वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही चालकों से पूछताछ की गई। डीएसपी जीशान भट्ट और छन्नी, त्रिकुटा नगर और बाग-ए-बाहु के एसएचओ की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने बठिंडी की रोहिंग्या बस्ती के अलावा आसपास के चौआदी, सैनिक कॉलोनी, छन्नी, सुंजवां इलाके को भी खंगाला।
गौरतलब रहे कि पूर्व में बठिंडी और सुंजवां स्थित सैन्य शिविरों पर आतंकी हमला हो चुका है। इन्हीं इलाकों में बड़े स्तर पर रोहिंग्याओं की मौजूदगी भी है।
विज्ञापन
जिनके दो महीने पहले बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए गए थे। इन्हें सुरक्षा के लिए खतरा माना जा चुका है।
इसे देखते हुए इनकी बस्तियाें को खंगाला गया, ताकि साजिश को नाकाम किया जा सके। डीएसपी जीशान भट्ट का कहना है कि आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता करने के उद्देश्य से तलाशी ली गई है। अगले दस दिन तक ऐसा ही चलता रहेगा। किसी को भी माहाैल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।