{"_id":"6288b8825173fd2d873d1065","slug":"jammu-schools-summer-vacations-announced-schools-will-remain-closed-from-may-23-to-july-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, 23 मई से 9 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: गर्मी की छुट्टियों का हुआ ऐलान, 23 मई से 9 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल
Sat, 21 May 2022 03:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 21 May 2022 03:32 PM IST
सार
जम्मू में 8वीं कक्षा तक की छुट्टियां 23 मई से 9 जुलाई तक और 9-12 कक्षाओं के लिए 30 मई से 9 जुलाई तक की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
jammu school reopen latest photos after article 370 revoked
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को जम्मू संभाग के स्कूलों के लिए गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी है। विभाग की अधिसूचना के अनुसार, 23 मई से गर्मी की छुट्टियां शुरू होंगी, जो कि 9 जुलाई तक जारी रहेंगी। स्कूल शिक्षा निदेशक जम्मू ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
सभी सरकारी शिक्षण संस्थान और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को ग्रीष्मकालीन अवकाश का पालन करने के लिए कहा गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि 8वीं कक्षा तक की छुट्टियां 23 मई से 9 जुलाई तक और 9-12 कक्षाओं के लिए 30 मई से 9 जुलाई तक की छुट्टियां निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन