{"_id":"5764f37e4f1c1ba93b11bf8f","slug":"jammu-s-youth-likes-udta-punjab-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू के युवाओं को आई पसंद उड़ता पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू के युवाओं को आई पसंद उड़ता पंजाब
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ता पंजाब को जम्मू के ज्यादातर युवाओं ने पसंद किया है। युवाओं का कहना है कि ड्रग्स की लत युवाओं के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है और पूरी फिल्म में यही दिखाया गया है कि किस प्रकार युवा पीढ़ी ड्रग्स की लत में अपने जीवन को खराब कर रही है और अगर इसको रोका नहीं गया, तो आने वाले समय में इसके और भी गंभीर परिणाम सामने आएंगे।
विज्ञापन
लंबे विवाद के बाद आखिरकार उड़ता पंजाब शुक्रवार को रिलीज हो गई। जम्मू में तीन थियेटर में उड़ता पंजाब फिल्म लगाई गई है। शुक्रवार को फिल्म देखने के लिए पहुंचने वाले ज्यादातर युवा थे। हालांकि उम्मीद के अनुसार थियेटर में भीड़ नहीं थी। आसानी से टिकट लेकर युवा फिल्म देखने के लिए गए।
विज्ञापन
वहीं जब फिल्म देखकर लौटे तो ज्यादातर युवा फिल्म से संतुष्ट दिखे। शुभम ने बताया कि पूरी फिल्म ड्रग्स के धंधे पर आधारित है। एक रॉक स्टार ड्रग्स की लत में फंसा है और उसको देखकर पंजाब की युवा पीढ़ी ड्रग्स के जाल में फंसती जा रही है। कई तरह के चरित्र फिल्म में सामने आते हैं और हर चरित्र ड्रग्स के साथ जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
ड्रग्स के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम से युवाओं को इस फिल्म से सबक लेना चाहिए। साहिल ने बताया कि फिल्म में दवाओं को ड्रग्स के रूप में इस्तेमाल के बारे में बताया गया है। यह सब केवल पंजाब में ही नहीं बल्कि लगभग हर राज्य में होता है। जम्मू में भी कई बार दवाओं को ड्रग्स के रूप में इस्तेमाल के कई मामले सामने आते हैं।
जम्मू में अभी इतने ज्यादा हालात खराब नहीं है, समय रहते इस पर लगाम लगानी होगी। अंकुश ने कहा कि फिल्म में मनोरंजन लायक कुछ नहीं है, लेकिन इसमें युवाओं के लिए संदेश काफी अच्छा है। युवाओं को इससे सबक लेना चाहिए। प्रताप सिंह ने बताया कि फिल्म अच्छी है और युवाओं को एक बार इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।