{"_id":"59e312ac4f1c1b97678b5d58","slug":"jammu-s-highprofile-amandeep-murder-case-involving-10-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू का हाईप्रोफाइल अमनदीप हत्याकांड, जिसमें फंसे थे 10 अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू का हाईप्रोफाइल अमनदीप हत्याकांड, जिसमें फंसे थे 10 अधिकारी
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुआ बहुचर्चित अमनदीप हत्याकांड काफी हाईप्रोफाइल रहा। इसमें एसएसपी मनोहर सिंह, एसपी, एसएचओ, मुंशी सहित कुल 10 पुलिस अधिकारी फंसे थे। वहीं, पिस्तौल बदलने के मामले में फंसे पूर्व एसएसपी जम्मू मनोहर सिंह की आठ साल बाद राज्य पुलिस में वापसी हो चुकी है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि नेकां की पूर्व एमएलसी दविंदर कौर के बेटे अमनदीप की 29 अगस्त 2009 को शास्त्रीनगर स्थित आवास पर नागर सिंह (नागो) के बेटे राजा ने हत्या कर दी थी। हत्या के वक्त मनोहर सिंह जम्मू के एसएसपी थे। उन पर आरोप लगा था कि हत्या करने वाले ने जिस पिस्तौल का इस्तेमाल किया
विज्ञापन
उसे उन्होंने बदल दिया था। 18 सितंबर 2009 को एसएसपी मनोहर सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। 29 सितंबर 2009 को स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम ने मनोहर सिंह, इंस्पेक्टर सुल्तान मिर्जा सहित तीन को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी मनोहर सिंह को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
13 मई 2014 को चार साल और आठ महीने के बाद सुप्रीम कोर्ट से कंडिशनल बेल मिली थी कि वह रियासत से बाहर रहेंगे और हर रविवार सुबह 11 बजे संबंधित पुलिस स्टेशन आएंगे। इसके बाद मनोहर सिंह ने कोर्ट में खुद को बहाल करने की याचिका दायर की थी। इसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी थी। वहीं, 28 सितंबर को राज्य गृह विभाग ने आदेश जारी कर मनोहर सिंह को राज्य पुलिस की आईआर 24 बटालियन में दोबारा भेज दिया है।