{"_id":"672155be49b37c7de9033814","slug":"jammu-run-for-unity-jammu-news-c-10-jam1008-472264-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लोगों ने दौड़ लगा कर एकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लोगों ने दौड़ लगा कर एकता का संदेश
विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। गुलशन ग्राउंड से शुरू हुई दौड़ हरि सिंह पार्क में समाप्त हुई। इसमें हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लेकर एकता का संदेश दिया।
डीडीसी चेयरमैन जम्मू भारत भूषण मुख्य अतिथि, जबकि विधायक सुचेतगढ़ घारू राम विशेष अतिथि थे। कार्यक्रम में एडीजीपी आनंद जैन, मंडलायुक्त रमेश कुमार, डीसी जम्मू सचिन कुमार वैश्य, एसएसपी जोगिंदर सिंह और एडीसी अनसूया जम्वाल भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में जिला अधिकारी, एनसीसी कैडेट और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र भी शामिल हुए। सूचना और जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने एकता के संदेश साझा करते हुए देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।