फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu, rspura, border, holi

Jammu News: सीमा पर होली की धूम... ऑक्ट्राय पोस्ट पर बीएसएफ जवानों ने मनाया रंगों का त्योहार

विज्ञापन
jammu, rspura, border, holi
होली के गीतों पर खूब झूमे अधिकारी और जवान, महिला अधिकारियों व कर्मियों में दिखा काफी उत्साह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। आरएस पुरा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ऑक्ट्राय पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों व अधिकारियों ने जमकर होली खेली। जवानों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की बधाई दी। वहीं, महिला अधिकारियों और जवानों में रंगों के त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। दिनभर जवान होली के गीतों पर थिरकते दिखाई दिए।

ऑक्ट्राय पोस्ट पर नियुक्त बीएसएफ के अधिकारी ने बताया कि भले ही वे लोग अपने परिवागों के साथ नहीं हैं, लेकिन पूरा देश ही उनका परिवार है। देश का हर एक व्यक्ति उनके परिवार का हिस्सा है। सरहद पर मौजूद महिला अधिकारियों व कांस्टेबलों ने भी एक दूसरे को गुलाल लगाया। एक महिला अधिकारी ने कहा कि वह अपने घर से सैकड़ों किमी दूर देश की सीमा पर तैनात हैं और अपना फर्ज निभा रहे हैं। आज जिस प्रकार होली का पर्व मनाया गया। उससे लगा कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ ही पर्व मना रहे हैं। इस दौरान जवानों व अधिकारियों ने अपनी राज्य की भाषा में होली के गीतों पर नृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed