{"_id":"639869bec24e1c1f2112d9ba","slug":"jammu-robbery-at-businessman-house-solved-five-including-mastermind-harpreet-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: कारोबारी के घर डकैती की गुत्थी सुलझी, वारदात का मास्टरमाइंड हरप्रीत समेत पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: कारोबारी के घर डकैती की गुत्थी सुलझी, वारदात का मास्टरमाइंड हरप्रीत समेत पांच गिरफ्तार
Wed, 14 Dec 2022 09:12 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 14 Dec 2022 09:12 AM IST
सार
गांधीनगर में कारोबारी राकेश अग्रवाल के घर हुई डकैती की वारदात को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं।
विज्ञापन
Jammu
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू शहर के गांधीनगर में कारोबारी राकेश अग्रवाल के घर हुई डकैती की वारदात को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। वारदात में दस लोग शामिल थे। पांच अन्य की गिरफ्तारी होना बाकी है।
विज्ञापन
पुलिस ने अधिकारी ने बताया कि आरोपी हरप्रीत सिंह, पूर्व एमएलसी तरलोचन सिंह वजीर की हत्या का भी मास्टरमाइंड है। हरप्रीत अपना नाम अमित राणा के नाम से बदलकर रह रहा था इसके लिए उसने अपने कई फर्जी पहचान पत्र भी बना रखे हैं। वारदात में 9 लोग पंजाब के थे और मुख्यारोपी हरप्रीत सिंह जम्मू का रहने वाला है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन