{"_id":"65dba911803fab287e066c37","slug":"jammu-ranbireshver-tample-inspection-jammu-news-c-385-1-ja21001-102534-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महाशिवरात्रि से पहले रणबीरेश्वर मंदिर का काम पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महाशिवरात्रि से पहले रणबीरेश्वर मंदिर का काम पूरा करने के निर्देश
Mon, 26 Feb 2024 02:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी जम्मू। महाशिवरात्रि से पहले रणबीरेश्वर मंदिर में जारी जीर्णाेंद्धार कार्य को पूरा किया जाएगा। यह निर्देश जेएंडके धर्मार्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी मार्तंड सिंह ने रविवार को दौरा करने के बाद दिए। इस दौरान प्रगति का जायजा भी लिया।
उन्होंने बताया कि जम्म-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट (जेकेडीटी) ने जम्मू शहर में प्राचीन श्री रणबीरेश्वर मंदिर और रानी समाधि के परिसर को पुनर्स्थापित और पुनर्निर्मित करने के लिए एक मिशन शुरू किया है। उम्मीद है कि जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने के बाद दोनों स्थलों में बदलाव देखने को मिलेगा। इस मौके पर जेकेडीटी के सचिव अशोक शर्मा और जेकेडीटी के अतिरिक्त सचिव वरिंदर सिंह जम्वाल भी मौजूद रहे। सचिव ने कार्यों और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी दी।
काम समय पर पूरा करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए ट्रस्टी ने चल रहे कार्यों को एक निर्दिष्ट समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि गुणवत्ता मानकों को पूरी लगन से बरकरार रखा जाए। मार्तंड सिंह ने श्री रणबीरेश्वर मंदिर जम्मू में जीर्णोद्धार और नवीकरण प्रयासों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने निर्देश दिया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आगामी महा शिवरात्रि महोत्सव से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। इसके अलावा उन्होंने रानी समाधि परिसर में हो रहे व्यापक मरम्मत और जीर्णोद्धार पर प्रकाश डाला और कहा कि इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। परिसर में निकटवर्ती मंदिर के साथ-साथ शाही डोगरा महारानी और रानियों की व्यक्तिगत समाधियों की सावधानीपूर्वक मरम्मत की जा रही है। उनकी भव्यता और स्थापत्य सुंदरता को सावधानीपूर्वक बहाल किया जा रहा है।