{"_id":"65e0ed1df1ec0bf82f01f9e7","slug":"jammu-rajouri-tour-northern-comand-jammu-news-c-10-jmu1041-312959-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: उत्तरी कमान प्रमुख ने एलओसी पर जानी सुरक्षा स्थिति, एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: उत्तरी कमान प्रमुख ने एलओसी पर जानी सुरक्षा स्थिति, एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर दिया जोर
Fri, 01 Mar 2024 02:57 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Updated Fri, 01 Mar 2024 02:57 PM IST
सार
व्हाइट नाइट कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा के साथ अग्रिम इलाकों के अलावा भीतरी इलाकों की सुरक्षा समीक्षा भी की।
विज्ञापन
उत्तर कमान
- फोटो : सेना
विस्तार
सेना के उत्तरी कमान कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार ने पीर पंजाल क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन वीरवार को परिचालन तैयारियों और भीतरी इलाकों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। पल्मा में राष्ट्रीय राइफल्स संरचनाओं और रोमियो फोर्स मुख्यालय का दौरा भी किया। पहले दिन उन्होंने राजोरी और पुंछ में नियंत्रण रेखा संरचनाओं का दौरा किया था।
विज्ञापन
उन्होंने एलओसी पर क्षेत्र की समग्र स्थिति की समीक्षा करने के अलावा सैनिकों के साथ बातचीत की थी। व्हाइट नाइट कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा के साथ अग्रिम इलाकों के अलावा भीतरी इलाकों की सुरक्षा समीक्षा भी की।
विज्ञापन
सेना कमांडर ने राष्ट्रीय राइफल्स की उन संरचनाओं का दौरा किया जो काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स (सीआईएफ)-रोमियो के नियंत्रण में आती हैं। हाल ही में उत्तरी कमान के सेना कमांडर का पदभार संभालने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिंद्र कुमार की पीर पंजाल क्षेत्र की यह पहली यात्रा थी। उन्होंने स्थानीय लोगो के साथ बेहतर रिश्ते बनाने और दुश्मन के मंसूबे नाकाम करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के आपस में बेहतर तालमेल पर बल दिया।
विज्ञापन