{"_id":"6804134cb55180d6a4052e08","slug":"jammu-rajouri-death-jammu-news-c-10-drn1026-593372-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: राजोरी में किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: राजोरी में किशोरी की संदिग्ध हालत में मौत
Sun, 20 Apr 2025 02:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
मामला दर्ज, महिला समेत तीन हिरासत में, पूछताछ जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी को उसके कथित रिश्तेदारों ने बेहोशी की हालत में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजोरी में भर्ती कराया था।
किशोरी को एक पति-पत्नी ने जीएमसी में भर्ती कराया था। भर्ती करते समय उन्होंने दावा किया था कि वह उनकी बहन है, लेकिन किशोरी की अस्पताल में मौत के बाद उन्होंने अपना बयान बदल दिया।
पति-पत्नी ने पहले डाॅक्टरों को बताया कि किशोरी ने शायद गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया था, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि एक युवक उसे गुरदन क्षेत्र में ले आया था।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए पति-पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
इस बीच किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
एसएचओ राजोरी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।