फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rajouri: Action against officers for attending political meeting show cause notice to 26 including Naib Tehsil

राजोरी: राजनीतिक बैठक में शामिल होने पर अफसरों के खिलाफ कार्रवाई, नायब तहसीलदार सहित 26 को कारण बताओ नोटिस

Tue, 05 Mar 2024 12:38 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 05 Mar 2024 12:38 PM IST
सार

सूत्रों के अनुसार एक रिटायर पुलिसकर्मी के घर में राजनीतिक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें पूर्व मंत्री और एनसी नेता मियां अल्ताफ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बैठक में नायब तहसीलदार सहित अन्य विभागों के मुलाजिम भी शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
Rajouri: Action against officers for attending political meeting show cause notice to 26 including Naib Tehsil
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजोरी जिला प्रशासन ने कथित तौर पर राजनीतिक बैठक में शामिल होने पर नायब तहसीलदार, एएसआई समेत करीब 26 सरकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामला कुछ दिन पहले का है। राजोरी के खेवरा में एक पुलिसकर्मी के घर में हुई राजनीतिक बैठक में नायब तहसीलदार, एईई, जेई, पुलिसकर्मी, डॉक्टर, प्रोफेसर, शिक्षक आदि सरकारी कर्मचारी शामिल हुए थे। 

विज्ञापन


उपायुक्त ओम प्रकाश भगत ने कहा कि बैठक में शामिल होने वाले मुलाजिमों के विभागों के प्रमुखों को उन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है। सूत्रों के अनुसार एक रिटायर पुलिसकर्मी के घर में राजनीतिक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें पूर्व मंत्री और एनसी नेता मियां अल्ताफ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि बैठक में नायब तहसीलदार सहित अन्य विभागों के मुलाजिम भी शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक दल के समर्थकों ने राजनीतिक मुलाकात के आरोपों का खंडन किया है। कहा है कि मियां अल्ताफ एक धार्मिक परिवार से हैं। लोग उनका आशीर्वाद लेने गए थे। सूत्रों के अनुसार एजेंसियों ने मियां अल्ताफ की बैठक में शामिल हुए सरकारी कर्मचारियों के कुछ वीडियो और तस्वीरें कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed