फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: Rajni Patil said 33 percent women reservation should be implemented in this assembly elections

जम्मू कश्मीर : रजनी पाटिल ने कहा- 33 फीसदी महिला आरक्षण को इस विधानसभा चुनाव से लागू किया जाए

Mon, 18 Dec 2023 05:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 18 Dec 2023 05:55 PM IST
सार

रजनी पाटिल ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को इस विधानसभा चुनाव से लागू करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार सच्ची होती तो आने वाले लोकसभा चुनावों में महिला आरक्षण लागू कर सकती थी।

विज्ञापन
Jammu: Rajni Patil said 33 percent women reservation should be implemented in this assembly elections
रजनी पाटिल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस की ओर से रविवार एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल मुख्य रूप से मौजूद थीं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान करने के लिए प्राकृतिक संसाधनों के अलावा उनकी भूमि और नौकरियों के लिए सुरक्षा उपायों की तलाश के लिए राजनीतिक पहल की मांग की है, जिसे एआईसीसी के साथ उठाया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को इस विधानसभा चुनाव से लागू करने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार सच्ची होती तो आने वाले लोकसभा चुनावों में महिला आरक्षण लागू कर सकती थी। मगर इसे 2029 तक लंबित रखा गया है, जो आधी आबादी के साथ अन्याय है।
विज्ञापन


उन्होंने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का समर्थन किया, क्योंकि कांग्रेस ने इसे पहले ही कांग्रेस शासित राज्यों में लागू कर दिया है। साथ ही कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर में सत्ता में आती है तो इसे यहां भी लागू किया जाएगा। प्रशासन की ओर से फीस और अन्य शुल्कों में भारी संशोधन के अलावा विभिन्न प्रकार के भारी कर लगाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों ने राहुल गांधी के सामने भी इस बात को उठाया था। हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिले 4.81 करोड़ वोट के मुकाबले कांग्रेस को 4.91 करोड़ वोट मिले हैं, इसलिए कांग्रेस जम्मू-कश्मीर समेत पूरे देश में एक मजबूत ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए तैयार रहने और भाजपा की गलत नीतियों को उजागर करने को कहा, जिसने युवाओं के भविष्य को नष्ट कर दिया है। संपत्ति कर, स्मार्ट मीटर सहित लोगों पर सभी प्रकार के भारी कर लगा दिए हैं। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला ने सभी वर्गों के लोगों खासकर बेरोजगार युवाओं, आम आदमी, किसानों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टरों, स्थानीय ठेकेदारों और अन्य लोगों के लिए परेशानियां लाने के लिए भाजपा पर हमला बोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed