फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu, Rain Start, Orange Alert

Jammu News: बारिश शुरू होते ही बिजली गुल, अंधेरे में डूबा शहर

विज्ञापन
Jammu, Rain Start, Orange Alert
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से मची तबाही के बाद हालात अभी भी सामान्य नहीं हो पाए हैं। शुक्रवार की सुबह धूप खिलने पर लोगों को लगा कि मौसम अब सुधर गया है, लेकिन शाम को मौसम ने फिर करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही बिजली गुल हो गई और देर शाम तक शहर अंधेरे मेें डूबा रहा।
रात करीब आठ-नौ बजे बारिश शुरू हुई और रुक-रुक कर जारी रही। रात दस बजे के करीब मध्यम बारिश हुई और यह सिलसिला करीब एक घंटे तक चला। बारिश के दौरान बिजली गुल हो गई, जिससे आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में डूब गया। बिजली आपूर्ति में रुकावट का सिलसिला पूरी रात जारी रहा। मौसम विभाग ने 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच जम्मू संभाग में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, साथ ही कुछ जिलों में भारी बारिश की भी संभावना है।
विज्ञापन


नदी-नालों के पास न जाने की दी हिदायत

मौसम विभाग ने यात्रियों, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को विशेष चेतावनी जारी करते हुए पहाड़ी इलाकों की यात्रा टालने की सलाह दी है। किसी भी नाले या नदी के पास न जाने की भी हिदायत दी गई है। भारी बारिश में पुराने पेड़ों, बिजली के खंभों और जर्जर इमारतों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑरेंज अलर्ट से लोग चिंतित

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछली बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया था। स्कूल बंद रहे, सड़कों पर आवाजाही ठप रही और कई इलाकों में बिजली-पानी की आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में एक बार फिर ऑरेंज अलर्ट जारी होने से लोग चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed