{"_id":"660a240e3527c4d0b002c856","slug":"jammu-rain-problem-in-city-jammu-news-c-10-jam1006-331845-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर में पांच से छह घंटे बाद बिजली बहाल, कई जगह पानी की आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर में पांच से छह घंटे बाद बिजली बहाल, कई जगह पानी की आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के साथ आंधी के चलते बिजली ढांचे को पहुंचा नुकसान, कई इलाकों में नहीं हो पाई पानी की आपूर्ति
गांधी नगर, शास्त्री नगर, मीरां साहिब और छन्नी इलाके में तारों पर गिरी टहनियां, कुछ इलाकों में टूटे तार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जिले में शुक्रवार के बाद शनिवार को बारिश के साथ चली आंधी के कारण बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। पेड़ों की टहनियां गिरने से कई जगह पर बिजली के तार टूट गए और फ्यूज भी उड़े हैं। बिजली के गुल होने से शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति भी रविवार को बाधित रही, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
शहर के भगवती नगर, तालाब तिल्लो, नरवाल, सुंजवां, सिद्दड़ा और बाहु फोर्ट आदि इलाकों में सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हुई। पंप हाउस में मोटरों में तकनीकी खराबी आई। बाद में जलशक्ति विभाग ने मोटरों को ठीक करवा कर आपूर्ति बहाल की। गांधी नगर, शास्त्री नगर, मीरां साहिब और छन्नी में टहनियां गिरने से शनिवार रात आठ बजे गुल हुई बिजली देर रात रात एक बजे बहाल हुई। इसी तरह रंगूड़ा, सिद्दड़ा, मझीन और पुराने शहर में रात नौ बजे गुल हुई रविवार अलसुबह तीन बजे बहाल पाई है।
इसी तरह रेशमघर कालोनी, बख्शी नगर, तालाब तिल्लो, मुट्ठी, बिश्नाह, मीरां साहिब इलाकों में भी बिजली गुल रही। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए रात भर काम चलता रहा। बिजली कारपोरेशन के अनुसार पेड़ों की टहनियां टूटने से तार को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
पहले शुक्रवार को भी आंधी के कारण बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा था। ग्रामीण सहित शहरी इलाकों में रातभर बिजली गुल रही। शनिवार रात को बारिश और आंधी के चलते फिर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इसका असर पानी की आपूर्ति पर भी पड़ा है। कई इलाकों में टैंकरों से भी पानी मुहैया करवाया गया है। लोगों ने निजी टैंकर मंगवाकर भी घरों का काम निपटाया।
तूफान के कारण बिजली ढांचे को नुकसान हुआ है। रात को ही आपूर्ति बहाल कर दी गई है। पेडों की टहनियां गिरने से ज्यादा परेशान आई।
- जनक सिंह, एक्सइएन, बिजली कारपोरेशन
बिजली प्रभावित रहने के कारण पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। बिजली आने के बाद पानी की आपूर्ति कर दी गई है। कई स्थानों पर टैंकरों के माध्यम से भी पानी मुहैया करवा दिया गया है।
- संदीप डोगरा, एक्सइएन, जलशक्ति विभाग