{"_id":"b008a7adfd46203e7de7321b88ffd2d7","slug":"jammu-railway-station-cleaning-hands-over-to-private-company-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन की सफाई निजी कंपनी के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन की सफाई निजी कंपनी के हाथ
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन जम्मू अब साफ-सुथरा नजर आएगा। यात्रियों को सफाई व्यवस्था को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। रेलवे ने रेलवे स्टेशन की सफाई का काम निजी कंपनी को सौंप दिया है।
विज्ञापन
कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया है। रेलवे स्टेशन के अंदर और परिसर में 80 सफाई कर्मचारी तैनात रहेंगे। जम्मू रेलवे स्टेशन को माडल रेलवे स्टेशन की श्रेणी में कई वर्ष पहले ही शामिल किया जा चुका था, लेकिन यात्रियों को सुविधाएं मिलती नजर नहीं रही हैं।
विज्ञापन
सबसे खराब हालत सफाई व्यवस्था की थी। स्टेशन के अंदर और बाहर जगह-जगह गंदगी नजर आती थी। रेलवे के सफाई कर्मचारियों को स्टेशन की पूरी सफाई करने में ही दोपहर हो जाती है।
विज्ञापन
चरमराई सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ही अब सफाई का काम निजी कंपनी के हाथों में दिया गया है। कुछ दिनों पहले रेलवे ने इसका टेंडर जारी किया था।
पिछले कुछ दिनों ही कंपनी को सफाई का पूरा काम सौंप दिया गया था। वर्तमान में कंपनी के कर्मचारियों को सुबह शाम सफाई करते देखा जा रहा है। बताया जाता है कि काफी सुधार भी आया है।
निजी कंपनी के हाथों में काम सौंपे जाने के बाद सफाई के स्तर में सुधार हुआ है। अब स्टेशन पर 80 सफाई कर्मचारी 24 घंटे काम करेंगे और सफाई व्यवस्था को बनाकर रखेंगे।
सुधीर कुमार सिंह, सीनियर डीटीएम